हरियाणा

सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम द्वारा नरवाना, उकलाना व टोहाना एरिया में लूटपाट करने वाले गिरोह पर बड़ी कारवाई

सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम द्वारा नरवाना, उकलाना व टोहाना एरिया में लूटपाट करने वाले गिरोह पर बड़ी कारवाई

जींद पुलिस
दिनांक 20-02-2024

*सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम द्वारा नरवाना, उकलाना व टोहाना एरिया में लूटपाट करने वाले गिरोह पर बड़ी कारवाई ।*

*वारदातों में शामिल 4 आरोपी चढ़े सीआईए स्टाफ नरवाना के हत्थे ।*

*आरोपियों ने रात्री के समय वाहन चालकों से लूट की 7 वारदातें कबूल की ।*

सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम ने *पुलिस अधीक्षक जींद राजेश कुमार* के कुशल नेतृत्व में व *डी एस पी नरवाना अमित कुमार* के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए इंचार्ज सुखदेव सिंह की टीम ने बड़ी कारवाई करते हुए नरवाना, उकलाना व टोहाना एरिया में वाहन चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए वारदातों में शामिल 4 आरोपियों को काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है ।

पकड़े गए आरोपीयों की पहचान रवि कुमार पुत्र नानक सिंह वासी तिलक नगर टोहाना, मनजीत उर्फ मन्नू पुत्र अत्तर सिंह वासी गांधी नगर टोहाना, खुशीराम उर्फ शीनू पुत्र हरजीत सिंह वासी आजाद नगर टोहाना व विशाल पुत्र रमेश कुमार वासी लोन के रूप में हुई है ।

सीआईए स्टाफ नरवाना व थाना सदर नरवाना की एक टीम अपराधों की रोकथाम के लिए खरडवाल गांव के नजदीक मौजूद थे कि टीम को खुफिया सूचना मिली कि माह नवंबर, दिसंबर 2024 में नरवाना, उकलाना व टोहाना एरिया में काली स्कोर्पियो में सवार होकर एक लूटेरे गिरोह द्वारा वाहन चालकों के साथ लूट की वारदातें अंजाम दी गई थी । वारदातों में शामिल 4 आरोपी आज टोहाना में आई.जी. कॉलेज के नजदीक बैठे हुए हैं । सीआईए टीम ने टोहाना में तुरंत रेड करके चारों आरोपियों को काबू कर लिया । चारों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि उनके गिरोह के सरगना सूरज पुत्र बलवान वासी कनहेड़ी व दिनेश उर्फ गोली पुत्र मातूराम वासी आजाद नगर टोहाना हैं जो किराया पर स्कोर्पियो गाड़ी लेकर आते थे जिसमें गिरोह के 7 सदस्य सवार होकर रात्रि के समय रोड पर चलने वाले वाहन चालकों को घेरकर उनसे पैसे व मोबाइल फ़ोन छीन लेते थे । गिरोह के सरगना सूरज व दिनेश उर्फ गोली ने करीब 1 माह पहले टोहाना से एक व्यापारी से 50 लाख की फिरौती मांग ली थी जिसमें दोनों आरोपी गिरफ्तार हो गए थे जो हिसार जेल में बन्द हो गए थे जिसके बाद गिरोह ने वारदातें करना बंद कर दी ।

आरोपियों से सीआईए टीम ने सख्ताई से पूछताछ की तो आरोपियों ने निम्नलिखित वारदातें करना कबूल की हैं –

1. दिनांक 30.10.2024 को खड़वाल गांव के नजदीक छोटा हाथी चालक से 16000 रुपये व मोबाईल फोन छीना था ।
2. दिनांक 04.11.2024 को बिठमड़ा से भीमेवाला रोड पर तूड़े से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली चालक से मोबाइल फोन व 3500 रुपये छीने थे ।
3. करीब साढ़े तीन माह पहले समैन से बिठमड़ा रोड पर सब्जी से भरी पिक अप गाड़ी के चालक से मोबाइल फ़ोन व रुपये छीने थे

4. करीब सवा तीन माह पहले समैन गांव के नजदीक आईशर कैंटर में सवार 3 व्यक्तियों से मोबाइल फोन व 8000 रुपये छीने थे ।

5. करीब तीन माह पहले समैन गांव के नजदीक आईशर कैंटर के चालक से मोबाइल फोन व रुपये छीने थे । कैंटर का शीशा डंडे मारकर तोड़ दिया था

6. करीब साढ़े तीन माह पहले टोहाना से नरवाना रोड पर राजस्थान नंबर की पिक अप गाड़ी के चालक को चोटें मारकर मोबाइल फ़ोन व 11000 रुपये छीने थे ।

7. करीब 3 माह पहले बिठमड़ा से सूरेवाला रोड पर तूड़े से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली चालक से मोबाइल फोन व रुपये छीने थे ।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button