राज्यहरियाणा

जज बनकर पहली बार अपने पैतृक गांव पहुची रीना यादव का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

जज बनकर पहली बार अपने पैतृक गांव पहुची रीना यादव का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत कोसली,ओमप्रकाश डाबला

जज बनकर पहली बार अपने पैतृक गांव पहुची रीना यादव का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
कोसली,ओमप्रकाश डाबला
कोसली की लड़की रीना यादव प्रिंसिपल जज फैमली कोर्ट(जिला एवं सत्र न्यायाधीश )गुजराज में नियुक्त के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव कोसली पहुंचीं । विभिन्न सामाजिक संस्थाओं,ग्राम पंचायत तथा ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने रीना यादव को सम्मानित करते हुए लड्ड़ू बांटकर खुशी मनाई।
पैतृक गांव कोसली गांव का नाम रोशन किया है। रीना यादव के पिता ग्यान यादव वर्तमान में गुजरात मे ही रहते हैं। अब बेटी रीना की इस बड़ी सफलता पर गांव ही नहीं, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
वहीं वीरवार सुबह जब रीना यादव अपने परिवार के साथ बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ में मत्था टेकने पहुंची तो गांव के लोगों ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। इस मौके पर,सरपंच रामकिशन, जिला पार्षद जीवन हितैसी, ओमप्रकाश डाबला, संजय यादव,सूबेदार महेंद्र सिंह,प्रिंसिपल डॉ लाज कौशल,प्रो प्रीति धनकड़,डॉ सुषमा यादव,ब्लाक समिति सदस्य सुषमा यादव, कोसली बार के प्रधान जयकिशन ढिल्लो,दुलीचंद यादव,कृष्ण यादव पंच,कैप्टन कर्मसिंह पंच ,नरेंद्र बाबू,कैप्टन सुभाष यादव,सुदर्शन यादव,एडवोकेट रिंकू कोसलिया,सुभाष साध,सुकर्मपाल यादव, डॉ ईष्वर सिंह,प्रो सुनील यादव,पंडित गुरुदत्त यादव,रविन्द्र गुप्ता,ईष्वर सेठ,युद्धवीर यादव आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button