
देवी माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ कोसली,
देवी माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ कोसली,
देवी माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कोसली,
देवी माता मंदिर धाम कोसली में दुर्गाष्टमी पर मेला लगा। इसमें श्रद्धालुओं ,महिलाओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की और मेला का आनंद उठाया। खासतौर से महिलाओं ने शिशुओं का मुंडन कराया। गांव के नम्बरदार सिंह होशियार सिंह पानी की छबील लगाकर सेवा की।जब उनसे पूछा गया कि अबकि बार देवी माता मंदिर में भंडारा क्यो नही किया तो उन्होंने बताया कि देवी माता मंदिर भंडारा सेवा समिति की तरफ से अपने निजी कोष से देशी घी के प्रसाद का भंडारा लगाया जाता है । इसमें 9-10 हजार श्रद्धालु भोजन करते हैं।। लेकिन अबकी बार अधिकतर ग्रामीणों की इच्छा थी कि देवी माता पर भंडरा बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ की तरफ से होना चाहिए।लेकिन गांव के सरपंच व मठ के महंत ने भंडरा करने से इंकार कर दिया जिस कारण अबकी बार भंडरा नही हो सका।देवी माता का साल में दो बार कोलसिया गोत्र व आस पास के दर्जनों गांवों के लोग कुल देवी के तौर पर पूजन करते हैं ओर जब भी परिवार में नया काम होता है या बच्चा पैदा होने पर बाल उतरवाने की परम्परा सैकड़ों वर्ष पुरानी चली आ रही है जिसमें हजारों कि संख्या में महिलाएं पहुंचती हैं और माता के दरबार में मत्था टेकते हैं।



