उत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरदेशपंजाबराज्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

Top Headlines: 16- जनवरी – गुरुवार, सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

Top Headlines: 16- जनवरी – गुरुवार, सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

1 महाराष्ट्र -PM मोदी ने खारघर में इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन किया, कहा- हमारी सरकार सेवा भावना के साथ काम कर रही

2 गुजरात: अमित शाह आज कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण, पर्यटकों को लुभाने के लिए तैयार वडनगर

3 गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर की स्थितियों में सुधार हुआ है। उन्होंने बुधवार को गांधीनगर जिले के कलोल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज कश्मीर में श्रीनगर के लाल चौक से कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा के गुजरने के दौरान कोई भी शरारत करने की हिम्मत नहीं करता।

4 अमित शाह बोले नेहरू ही थे जिन्होंने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू किया था। इसके तहत उन्होंने इस क्षेत्र को विशेष दर्जा दिया गया था। मोदी सरकार की उपल्ब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा, 2019 में अनुच्छेद 370 को हटाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया कि भारतीयों के लिए भारत के स्वाभिमान और उसके सम्मान से बड़ा कुछ नहीं है।

5 केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों पर निजी वाहनों से टोल संग्रह के बदले मासिक और वार्षिक पास शुरू करने पर विचार कर रही है, क्योंकि कुल वसूली में निजी वाहनों की हिस्सेदारी केवल 26 प्रतिशत है

6 नितिन गडकरी ने कहा कि टोल संग्रह बूथ गांवों के बाहर स्थापित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों की आवाजाही में बाधा न आए। टोल राजस्व का 74 प्रतिशत हिस्सा वाणिज्यिक वाहनों से आता है

7 भारत अगले दो महीनों में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल करेगा’, नितिन गडकरी का दावा

8 दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों की अपनी सूची जारी कर दी है। सूची में पीएम मोदी, योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्रियो को शामिल किया गया है

9 राहुल गांधी का विवादित बयान- हमारी लड़ाई भारत राज्य से भी है, भाजपा को मिला मौका

10 खुली जंग छेड़ दी, कांग्रेस का घिनौना सच सामने आया; राहुल गांधी के इंडियन स्टेट वाले बयान पर भड़की BJP

11 जगजीत सिंह डल्लेवाल की बिगड़ती जा रही हालत, अब 111 और किसानों ने शुरू किया आमरण अनशन

12 दाऊद से जुड़े लोग आपके हेलीकॉप्टर में यात्रा करते थे’, शरद पवार के अमित शाह पर बयान के बाद भाजपा का पलटवार

13 नागपुर में फैले ‘गंजा वायरस’ की गुत्थी अभी भी अनसुलझी, ICMR वैज्ञानिकों ने शुरू की जांच

14 विमेंस इंडिया ने आयरलैंड को 304 रन से हराया, टीम की सबसे बड़ी जीत; रिकॉर्ड 435 रन बनाए, वनडे का चौथा हाईएस्ट स्कोर

15 इजराइल और हमास ने गाजा में 15 महीने से जारी विनाशकारी युद्ध को रोकने के लिए संघर्ष विराम समझौते को लेकर सहमति जताई है। मध्यस्थों ने बुधवार को यह जानकारी दी

16 दिल्ली में कोहरे-बारिश का अलर्ट, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में माइनस 8 रहा तापमान, आज बर्फबारी की संभावना

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button