हरियाणा

Haryana News: जनता की समस्या लेकर सीएम से मिलने जा रहे थे जयहिन्द,  पुलिस ने रोका तो बोले- जनता की आवाज उठाता रहूंगा

Haryana News: रोहतक (15 जनवरी) / जयहिन्द सेना सुप्रीमो नवीन जयहिन्द की झोपडी में सीपीएलओ–एलसीएलओ कर्मचारी, मीटर रिडर कर्मचारी, सांघी गांववासी व राजीव गांधी स्टेडियम के सफाई कर्मचारी अपनी समस्या लेकर पहुंचे। जयहिन्द जैसे ही बिल्कुल शांतिपूर्ण तरीके से सब लोगों की समस्या लेकर सीएम नायब सैनी जी से मिलने के लिए तम्बू से निकले तो भारी पुलिस प्रशासन ने उन्हें स्टेडियम के सामने बेरीकेट्स लगाकर वहीं रोक लिया।

आपको बता दे कि 15 जनवरी को सीएम नायब सैनी जी रोहतक के नए बस स्टैंड के सामने पंडित श्री राम शर्मा पार्क में मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे थे।

जयहिन्द ने कहा लोग अपनी समस्या लेकर हमारे तम्बू में आते है तो उनकी आवाज उठाना हमारा कर्म भी है और धर्म भी। हम ऐसे ही जनता की आवाज उठते रहेंगे और हमारी मुख्यमंत्री नायब सैनी जी से अपील है कि वे इन परेशान लोगो की समस्या सुने और समाधान करवाएं। अगर सीएम साहब यहां हमारी सुनवाई नहीं करते है तो हम सभी लोगों की समय लेकर चंडीगढ़ उनके आवास पर जाएंगे।

सांघी गांव वासियों के गरीब लोगों के घर टूटे हुए है जिन्हें ठीक करवाने के लिए उन्हें कोई पैसा नहीं मिल रहा, स्टेडियम के सफाई कर्मचारियों की 16 महीनों से तनख्वाह नहीं आई, मीटर रिडर कर्मचारियों को एचकेआरएन में नहीं किया जा रहा और सीपीएलओ–एलसीएलओ कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा तो जयहिन्द ने कहा मुख्यमंत्री जी खुद जनता दरबार लगाते है, वे जरूर इन लोगों की समस्याओं का समाधान करवाएंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button