उत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरदेशपंजाबराज्यवायरलहरियाणाहिमाचल प्रदेश

Top Headlines: 7 फरवरी शुक्रवार सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

Top Headlines: 7 फरवरी शुक्रवार सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

1 राज्यसभा में मोदी की 92 मिनट की स्पीच, कहा- हमारा एजेंडा नेशन फर्स्ट; कांग्रेस का मॉडल फैमिली फर्स्ट, सत्ता सुख के लिए लोकतंत्र को कुचला

2 कांग्रेस के मॉडल में फैमिली फर्स्ट  सर्वोपरि रहा है। देश की जनता ने हमें तीसरी बार लगातार सेवा का मौका दिया। ये बताता है कि देश की जनता ने हमारे विकास के मॉडल को परखा है, समझा है और समर्थन दिया है। हमारा ये मॉडल एक शब्द में कहना हो तो कहूंगा- नेशन फर्स्ट। पीएम मोदी ने कहा कि,  इसी उम्दा भावना के साथ वाणी-वर्तन, नीतियों में  इसी एक बात को मानदंड मानकर सेवा करने का प्रयास किया है

3 पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा कि,  झुनझुना बांटना, लोगों की आंखों पर पट्टी बांधकर अपनी सियासत को चलाए रखना। इनकी नजर वोट की खेती पर होती थी। हमारी कोशिश रही है कि भारत के पास जो भी संसाधन हैं, उनका इष्टतम उपयोग किया जाए। जो समय है, उसको भी बर्बादी से बचाकर के पल-पल का उपयोग जनकल्याण के लिए, देश की प्रगति के लिए खर्च हो।

4 पीएम मोदी ने कहा कि, हमारी सरकार ने एससी-एसटी एक्ट को मजबूत बनाकर दलित-आदिवासी समाज के प्रति सम्मान भी दिखाया, प्रतिबद्धता भी दिखाई। आज जातिवाद का जहर फैलाने के लिए भरपूर प्रयास हो रहा है।

5 मजबूरी में कांग्रेस को जय भीम बोलना पड़ रहा, उनका मुंह सूख जाता है; पीएम मोदी का अटैक

6 पीएम मोदी ने कहा कि बाबा साहब के प्रति कांग्रेस को कितनी नफरत थी, कितना गुस्सा था, इसके प्रमाण हैं। बाबा साहब को दो-दो बार चुनाव हराने के लिए क्या कुछ नहीं कहा गया। बाबा साहब को कभी भारत रत्न के योग्य नहीं समझा गया। इस देश के लोगों ने बाबा साहब की भावना का आदर किया, सर्व समाज ने किया।

7 राहुल बोले- RSS अपना विचार थोपना चाहती है, इनका इरादा राज्यों के इतिहास और संस्कृति को खत्म करना, देश इसे स्वीकार नहीं करेगा

8 आज भी संसद में हंगामे के आसार, भारतीयों को अमेरिका से आने के तरीके पर विपक्ष नहीं चलने दे रहा दोनों सदन

9 MP के शिवपुरी में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश, खेत में गिरते ही मिराज-2000 में आग लगी; दोनों पायलट हादसे से पहले कूदे

10 पुणे में नहीं थम रहा जीबीएस का प्रकोप, एक और 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत; मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई छह

11 जयपुर में भीषण सड़क हादसे में 8 दोस्तों की मौत, टायर फटने से बेकाबू रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर; महाकुंभ जा रहे थे

12 तीसरी तिमाही में SBI का मुनाफा 84% बढ़कर ₹16,891 करोड़, टोटल इनकम 15% बढ़कर ₹1.28 लाख करोड़ रही; एक साल में 16% चढ़ा शेयर

13 रेपो दर पर आरबीआई का फैसला आज, हो सकती है 0.25% कटौती

14 भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से पहला वनडे हराया, शुभमन ने 87 रन बनाए, अक्षर-श्रेयस की फिफ्टी; जडेजा-हर्षित ने 3-3 विकेट लिए

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button