देशराज्य

आज शनिवार – 12- अप्रैल – 2025 सुबह के मुख्य समाचार

शनिवार - 12- अप्रैल - 2025

 

*!! चेत्र सुदी पुर्णिमा!!*

*🚩!! श्री हनुमान – जन्मोत्सव!!*🚩

1* तमिलनाडु में NDA की वापसी, AIADMK के साथ हाथ मिलाया, गृहमंत्री शाह ने चेन्नई में किया गठबंधन का ऐलान, 2026 में पलानीस्वामी होंगे CM फेस

*2* भारत की ईवीएम को इंटरनेट से नहीं जोड़ा जा सकता; तुलसी गबार्ड के वोटिंग मशीन में हेराफेरी वाले बयान पर ECI सूत्रों ने दिया जवाब

*3* अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड के वोटिंग मशीनों में भारी कमज़ोरियों के सबूत मिलने के दावों के बीच, जिसके कारण हैकर्स वोटों को पलट सकते हैं और चुनावों में छेड़छाड़ कर सकते हैं, भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) के एक सूत्र ने शनिवार को कहा कि कुछ देश इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का उपयोग करते हैं जो कई प्रणालियों, मशीनों और प्रक्रियाओं का मिश्रण हैं

*4* सूत्रों ने आगे कहा कि भारत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का उपयोग करता है, जिन्हें न तो किसी नेटवर्क या वाईफाई से जोड़ा जा सकता है और वे सरल और सटीक कैलकुलेटर की तरह काम करती हैं। ईसीआई सूत्रों ने कहा कि ये मशीनें भारत के सर्वोच्च न्यायालय की कानूनी जांच पर खरी उतरी हैं और विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा विभिन्न चरणों में इनकी जांच की जाती है।

*5* किश्तवाड़ में सेना के हाथ लगी बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, तीन दिन से जारी था सर्च ऑपरेशन

*6* उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए त्रि-सेवा सहयोग पर जोर; शीर्ष सैन्य नेतृत्व ने किया मंथन

*7* तहव्वुर राणा से NIA ने शुरू की पूछताछ, 26/11 की अनसुलझीं परतों का खुलेगा राज; सवालों की लंबी लिस्ट तैयार

*8* मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध में फिर भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने बरसाए पत्थर और ट्रेन रोकी, BSF तैनात

*9* तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सरकार में मंत्री और द्रमुक नेता के पोनमुडी विवादों में हैं। आस्था से जुड़े इस मामले में उन्होंने शैववाद और वैष्णववाद को लेकर टिप्पणियां कीं। इसके कारण विवाद उपजा और सत्तारूढ़ डीएमके ने उन्हें पार्टी के अहम पद से हटा दिया गया। पोनमुडी की इस टिप्पणी की द्रमुक सांसद कनिमोझी सहित कई लोगों ने आलोचना की थी

*10* यूपी, बंगाल, कश्मीर, महाराष्ट्र… देशभर के अलग-अलग हिस्सों में वक्फ कानून के खिलाफ हुआ विरोध; सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

*11* कोलकाता की चेन्नई पर धमाकेदार जीत, एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से चेपॉक में रौंदा

*12* बिहार में बिजली गिरने से अब तक 61 लोगों की मौत; दिल्ली और यूपी में तेज हवाओं और बारिश ने दी गर्मी से थोड़ी राहत

*13* सोने ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, दाम ₹3,192 बढ़े, इस साल 22% बढ़कर ₹93,353 प्रति 10 ग्राम पहुंचा; ये अब तक सबसे महंगा

*14* चीन और अमेरिका में मंदी की आशंका के साथ भू-राजनीतिक चुनौतियों से कच्चे तेल के भाव में पिछले 15 दिनों में 10 डालर प्रति बैरल की गिरावट आई है। दुनिया के तमाम स्टाक बाजार पिछले 12 दिनों से उथल-पुथल झेल रहे हैं और दो अप्रैल के बाद तो दुनिया के तमाम बड़े स्टॉक एक्सचेंज में भारी गिरावट देखी गई

*15* ट्रंप की तरफ से पारस्परिक शुल्क को आगामी 90 दिनों पर टालने के फैसले के बाद बाजार में थोड़ी तेजी जरूर आई है, लेकिन अनिश्चितता के बादल अभी छंटे नहीं है। इसलिए दुनिया के निवेशकों को बाजार और कच्चे तेल की जगह सोना सबसे सुरक्षित निवेश दिख रहा है

*16* डॉलर में गिरावट, फिर भी ट्रंप थपथपा रहे अपनी पीठ! टैरिफ वॉर पर बोले- ये अमेरिका और दुनिया के लिए रोमांचक

*17* हवा में दो टुकड़ों में बंटा हेलिकॉप्टर, अमेरिका में हादसा, सीमेंस कंपनी के CEO, पत्नी और तीन बच्चों की दर्दनाक मौत
*Today news haryana

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button