हरियाणा

साइबर ठगी से पीड़ित आम नागरिक: सीजेएम मोनिका। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भौंगरा के प्रांगण में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

साइबर ठगी से पीड़ित आम नागरिक: सीजेएम मोनिका। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भौंगरा के प्रांगण में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

साइबर ठगी से पीड़ित आम नागरिक: सीजेएम मोनिका। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भौंगरा के प्रांगण में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला जींद के जिला विधिक सेवाओं के अध्यक्ष एवं जेसीएम मोनिका द्वारा विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने के लिए अपना उद्बोधन दिया। विद्यालय प्राचार्य प्रवेश खापड़ा ने आए मेहमानों का स्वागत किया। जिला नोडल अधिकारी विकास एवं एडवोकेट मलिक ने सेमिनार में कानूनी सहायता पर अपने पक्ष रखें। सीजेएम मोनिका द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि आज समाज में साइबर ठगी से आम जनता परेशान हो चुकी है। साइबर ठग चतुराई से आम जनमानस से ओटीपी या अन्य तकनीकी का दुरुपयोग करके ठग्गी कर जाते हैं। विद्यार्थियों को गुड टच बेड टच की जानकारी होनी चाहिए। नशे से बचना चाहिए और अपने उच्च आदर्श के प्रति नमन करते हुए कानून सम्मत व्यवहार को अमल में लाना चाहिए। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रदान की गई जिसे देखकर न्यायाधीश गदगद हो गई। उन्होंने सरकारी विद्यालय की भूरि भूरि प्रशंसा की। मंच संचालन मास्टर रामप्रसाद व नरेश जी ने किया। इस अवसर पर उषा गुप्ता, गुलशन कुमार, सोनिया, संगीता, शैलेंदा, अमित ,रेखा, इंदिरा ,प्रदीप,मनदीप, सुनीता, अनीता इत्यादि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button