देशराज्य

आज सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें.17 – दिसम्बर – बुधवार

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..17 - दिसम्बर - बुधवार

 

*1* पीएम मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान, बोले- मेरे लिए सौभाग्य की बात

*2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर इथियोपिया पहुंचे हैं। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी इथियोपाई संसद को संबोधित करेंगे। इथियोपियाई प्रधानमंत्री अबी अहमद अली उन्हें लेने हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। यहां से वह पीएम मोदी को अपनी कार में बैठाकर होटल तक लाए।

*3* भारत-इथियोपिया के रिश्ते हुए और मजबूत, अब दोनों देश बने रणनीतिक साझेदार; आठ समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

*4* Navy: नौसेना को मिला आधुनिक उपकरणों से लैस क्राफ्ट ए-20, गोताखोरी अभियानों में निभाएगा अहम भूमिका

*5* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली समिति ने पंचायत स्तर पर आपदा जोखिम न्यूनीकरण को मजबूत करने के लिए 20 राज्यों को 507.37 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह परियोजना पंचायती राज मंत्रालय और एनडीएमए के सहयोग से लागू की जा रही है।

*6* सबका बीमा सबकी रक्षा: बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत FDI के प्रावधान वाला विधेयक लोकसभा में पारित

*7* राहुल बोले- मनरेगा खत्म करना महात्मा गांधी का अपमान, PM मोदी को उनके विचारों से समस्या, प्रियंका बोलीं- सरकार को नाम बदलने की सनक

*8* महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि पहले दिन भारत हवाई लड़ाई में हार गया था और इस दौरान भारतीय वायुसेना पूरी तरह जमीन पर रही

*9* कांग्रेस नेता चव्हाण बोले- ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन भारत हारा, 7 मई की झड़प में हमारा एक भी विमान नहीं उड़ा, उड़ता तो पाकिस्तान मार गिराता

*10* दिल्ली में प्रदूषण सर्टिफिकेट के बिना पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा, केवल BS-6 गाड़ियों को ही एंट्री; पर्यावरण मंत्री बोले- AAP की छोड़ी गई बीमारी कम कर रहे

*11* NMC: डॉक्टरों को साफ, स्पष्ट और पढ़ने योग्य लिखने का आदेश; आयोग ने कहा- खराब लिखावट आदत नहीं, समस्या बन चुकी, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों के लिए साफ और पढ़ने योग्य पर्ची लिखना अनिवार्य कर दिया है

*12* IND vs SA 4th T20I: आज जीते तो सीरीज अपनी, इकाना स्टेडियम में होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला

*13* मौसम: देश के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर, पहाड़ों पर बर्फ… मैदानों में कोहरा; रात में गलन और NCR में गिरा पारा
*14* दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अपने इंडिया दौरे के आखिरी दिन गुजरात के जामनगर में मौजदू वंतारा वन्यजीव संरक्षण केंद्र का दौरा किया। इस दौरान मेसी, लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भारतीय परिधान में दिखे। वहीं वंतारा में मेसी ने पारंपरिक हिंदू अनुष्ठानों में भाग लिया और मंदिर में महाआरती में शामिल हुए।
Today News

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button