
उपमंडल के गांव अलीपुरा के हरदीप गिल को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद की सेवा करने का बेहतरीन मौका प्राप्त हुआ।
उपमंडल के गांव अलीपुरा के हरदीप गिल को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद की सेवा करने का बेहतरीन मौका प्राप्त हुआ।
मोबाइल के सकारात्मक उपयोग और विधवा मां के आशीर्वाद ने चमकाए कंधे पर स्टार: रामचंद्र अत्री। उचाना उपमंडल के गांव अलीपुरा के हरदीप गिल को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद की सेवा करने का बेहतरीन मौका प्राप्त हुआ। उचाना सेवा ग्रुप के संयोजक मास्टर रामप्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय विद्यालय में मिड डे मील कुक के पद पर सेवा कर रही विधवा संतरो का लाडला बेटा हरदीप गिल अपनी मेहनत के बल पर और अपने मां के आशीर्वाद के दम पर सेवा में अधिकारी पद पर चयनित हुआ। उचाना उपमंडल के किसी भी गांव में इस तरह के गरीब घरों के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करने के लिए माननीय एसडीएम के नेतृत्व में उचाना सेवा ग्रुप सदैव तत्पर रहता है। आज का कार्यक्रम प्रसिद्ध शिक्षाविद और उचाना के विधायक प्रतिनिधि रामचंद्र अत्री के नेतृत्व में मां बेटे को सम्मानित करने के लिए उनके घर पहुंचा। वयोवृद्ध समाजसेवी पंडित देशराज द्वारा संतरो को शाल भेंट की, मुख्य अतिथि रामचंद्र अत्री ने हरदीप को चादर भेंट की तथा सेवा ग्रुप की ओर से पूर्व प्रिंसिपल गजे सिंह गिल द्वारा समृति चिन्ह प्रदान किया गया। अपने संबोधन में रामचंद्र अत्रि ने कहा हरदीप को सम्मानित करने के पीछे गांव में प्रतिभावान बच्चों को हौसला देकर आगे आने की प्रेरणा देना है। निकट भविष्य में विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री द्वारा भी क्षेत्र की शिक्षण संस्थानों में खुद जाकर शिक्षण संस्थानों की कमियों और विशेषताओं का आकलन किया जाना है। शिक्षा और मेहनत की कोई बराबरी नहीं हो सकती। हरदीप ने जो करके दिखाया है वह उनके मोबाइल फोन के सकारात्मक उपयोग और अपनी विधवा मां के आशीर्वाद की जुगलबंदी थी कि आज एक गरीब का बेटा सेना के महत्वपूर्ण पद पर पहुंचा है। गली के अंदर एक मजमा लग गया हर जगह आशीर्वाद की वर्षा हो रही थी छोटे बच्चे भी प्रेरणा ले रहे थे कि अगर मेहनत की जाएगी तो कामयाबी घर दरवाजे पर आएगी। इस अवसर पर साहित्यकार रामफ़ल खटकड़, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी धर्मवीर आर्य, कृष्ण खटकड़, शीशपाल शास्त्री, सुबेर सिंह, दीपक प्रवीण बंसल, कैप्टन अलबेल सिंह, सुनील दत्त आर्य, डॉ सत्यवान, प्रो0 जगबीर दुहन गांव अलीपुरा के मोजीज एवं परिवार सदस्य मौजूद रहे।

