देशराज्य

आज सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*23 – अक्टूबर – गुरुवार

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें *23 - अक्टूबर - गुरुवार

Today News
*भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत मिल सकती है। समझौते के तहत भारतीय उत्पादों पर वर्तमान में लगाए जा रहे भारी-भरकम 50 फीसदी टैरिफ को घटाकर 15-16 फीसदी तक किया जा सकता है।*

*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से बिहार में चुनावी जनसभाओं की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी भाजपा के सबसे बड़े नेता हैं और उनकी चुनावी रैलियों से पूरी चुनावी हवा बदलती रही है। इसे देखते हुए भाजपा ने पीएम की रैलियों को सफल बनाने में पूरी ताकत झोंक दी है।

*2* दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि तीनों सेनाओं के बीच जॉइंटनेस और इंटीग्रेशन लाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सिविल-मिलिट्री फ्यूजन को राष्ट्रीय शक्ति और सुरक्षा का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया।

*3* आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे पीएम मोदी, टला मलयेशिया दौरा; विदेश मंत्री करेंगे प्रतिनिधित्व

*4* भारतीय सेना आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 2,408 नाग मार्क-2 एंटी-टैंक मिसाइलेंऔर 107 नामिका वाहन खरीदने जा रही है। पोखरण ट्रायल में इस मिसाइल ने सभी लक्ष्य भेदे थे। सेना साथ ही 4.25 लाख कार्बाइन, ड्रोन प्लाटून, और भैरव बटालियनें भी शामिल कर रही है।

*5* पाकिस्तान अब तक उबर नहीं सका’, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उन्होंने कहा कि युद्ध अब सीमाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हाइब्रिड रूप ले चुके हैं।

*6* महाराष्ट्र में कभी एक ही दल का हिस्सा रहे भाइयों- उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की करीबी बढ़ रही है। शिवसेना यूबीटी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) में गठबंधन की अटकलों के बीच बुधवार को ही उद्धव ठाकरे ने अपने चचेरे भाई राज ठाकरे से मुलाकात की। यह इस महीने दोनों नेताओं के बीच चौथी बैठक रही।

*7* महाराष्ट्र की ‘लाडकी बहन योजना’ पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। एनसीपी (एसपी) ने दावा किया कि 12,431 पुरुषों को इस योजना के तहत 24 करोड़ रुपये दिए गए। शिवसेना (यूबीटी) के आदित्य ठाकरे ने 164 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया और SIT जांच की मांग की

*8* महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि वह 2029 तक अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे और सत्तारूढ़ गठबंधन की संरचना में कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं राष्ट्रीय राजनीति में उनकी भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ‘जहां तक मुझे अपनी पार्टी की जानकारी है…दिल्ली अभी बहुत दूर है। मैं 2029 तक महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना रहूंगा।’

*9* कर्नाटक की राजनीति में बुधवार को सियासी हलचल उस वक्त तेज हो गई जब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे ने कहा कि उनके पिता अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम चरण में हैं। इसके साथ ही उन्होंने मंत्री सतीश जरकीहोली को एक प्रगतिशील विचारधारा वाला नेता बताया। यह बयान ऐसे समय आया जब राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें पहले से ही चल रही हैं।

*10* बड़े चुनावी वादे कर बिहार की जनता को मूर्ख बनाना बंद करें तेजस्वी यादव, भाजपा का लालू की पार्टी पर बड़ा हमला

*11* राजस्थान में चली तबादला एक्सप्रेस, 34 IPS अधिकारियों का तबादला, सचिन मित्तल को बनाया जयपुर का पुलिस कमिश्नर

*12* लंबे इंतजार के बाद भी उदयपुर से पुणे की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू नहीं हो सकी। इंडिगो एयरलाइंस ने 26 अक्तूबर से शुरू होने वाली उड़ान को अंतिम समय पर स्थगित कर दिया है। इससे शहर के यात्रियों, व्यापारियों और छात्रों में निराशा और नाराजगी का माहौल है

*13* तिरुपति देवस्थानम को 11 महीने में मिला 918.6 करोड़ रुपये का दान, कुल चंदे में से 579.38 करोड़ ऑनलाइन

*14* एक नई वैज्ञानिक रिपोर्ट कहती है कि रात में देर से सोने और फिर समय बदल-बदल कर देर तक सोने की आदत शरीर की आंतरिक जैविक घड़ी को असंतुलित कर सकती है।विशेषज्ञों का कहना है कि नींद की कुल अवधि से कहीं अधिक महत्वपूर्ण यह है कि आप रोजाना एक ही समय पर सोने और जागने की आदत बनाए रखें, क्योंकि यही लय मस्तिष्क और हृदय दोनों के लिए बेहतर साबित होती है।

*15* तमिलनाडु में भारी बारिश से 1.46 लाख प्रभावित, पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई सर्दी; मौसम विभाग का अलर्ट

*16* भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में वापसी के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच तीन दिनों के ब्रेक के बाद आज दूसरा मैच खेला जाएगा। इस मैच में भी एक बार फिर सभी की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी बल्लेबाजों पर टिकी होंगी

*17* US ने रूस की 2 सबसे बड़ी तेल कंपनियों को किया बैन, यूक्रेन युद्ध खत्म करने का बढ़ाया दबाव
*Today News

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button