हरियाणा

चौधरीवास टोल पर मीटिंग हुई अगले हफ्ते बाडोपट्टी टोल तीनों टोलों की संयुक्त मीटिंग होगी।

चौधरीवास टोल पर मीटिंग हुई अगले हफ्ते बाडोपट्टी टोल तीनों टोलों की संयुक्त मीटिंग होगी।

*

चौधरीवास टोल पर मीटिंग हुई अगले हफ्ते बाडोपट्टी टोल तीनों टोलों की संयुक्त मीटिंग होगी।*

आज चौधरीवास टोल पर किसान-मजदूरों की मीटिंग सोमबीर चौधरीवास, शमशेर नम्बरदार व सुरजभान डाया की संयुक्त अध्यक्षता में हुई और करीब 5 घंटे टोल फ्री किया गया।
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता सरदानन्द राजली ने जारी एक प्रेस बयान में बताया कि 19 तारीख को किसान नेता सुधीर सिंघवा के साथ टोल कर्मियों ने ग़लत व्यवहार व जबरदस्ती से टोल वसूली की किया था। तुरंत 20 तारीख को SKM ने आह्वान किया की 22 तारीख को चौधरीवास टोल पर मीटिंग की जाएगी।संयुक्त किसान मोर्चा, हिसार, चौधरीवास टोल व तमाम किसान संगठनों ने कहा टोल कर्मियों की गुंडागर्दी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज 22 तारीख मंगलवार को चौधरीवास टोल पर सुबह 10 बजे मीटिंग हुई। सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त फैसला लिया की दो बजे तक टोल फ्री रखेंगे। 2 बजे तक चौधरी वास टोल किया गया। मोर्चे के नेताओं ने कहा अगर टोल प्रशासन ठोस आश्वासन नहीं देता है तो हम टोल को पूर्णतः फ्री कर देंगे और इसी कम्पनी के बाडोपट्टी व बद्दोवाला टोल को भी फ्री कर देंगे। प्रशासन का करीब 12 बजे मीटिंग के लिए बुलावा आया। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों और टोल प्रशासन की करीब दो घंटे मीटिंग चली मीटिंग सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। टोल के प्रशासन ने पंचायत में आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और भविष्य में ऐसी ग़लती दोबारा नहीं करने का आश्वासन दिया।

इन मांगों पर सहमति बनी:-
पिछले दो महीने से 19 गाड़ियों का जबरदस्ती टोल वसूला गया आज सभी के डबल पैसे वापिस लिए और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।
कार्ड,झंडा व बैज वाली गाड़ी का कोई टोल टैक्स नहीं लगेगा।
कार्ड,झंडा व बैज वाली गाड़ी का टोल कर्मी कोई वैरीफिकेशन नहीं करेंगे।
रात के समय किसी से बात करवाने के लिए बाध्य नहीं करेंगे।
अगर गाड़ी में महिला एवं फैमिली सदस्य साथ बैठे है तो टोल कर्मी बदतमीजी नहीं करेंगे।
चौधरीवास टोल,बाडोपट्टी टोल और बद्दोवाला टोल तीनों एक ही कम्पनी के है।अगले हफ्ते बाडोपट्टी टोल पर तीनों टोलों के मैनेजर और तीनों टोलों की जीएम की संयुक्त किसान मोर्चा हिसार के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त मीटिंग होगी। ताकी किसानों को किसी प्रकार की टोल पर परेशानी ना हो।

आज मीटिंग में विकास सिसर,रवि आजाद,सतीश बैनीवाल, राजीव मलिक,कपूर बगला, डॉ करतार सिवाच,आजाद मिरान, जसबीर सूरा, दशरथ मलिक, कैलाश मलिक, ललित सैनी,अजय नम्बरदार, अनिल बैंदा, अजीत बोडी धनाना,अनिल गोरछी,विजय भाम्भू, ईश्वर सुंडावास, हर्षदीप गिल, कुलदीप पुनिया,बलराज मलिक, रणधीर बामल, कमला चिड़ौद, बिमला देवी,चरणपाल लुदास, आत्मा राम पालन, रविन्द्र पानु,नशीब सातरोड़, रमेश सातरोड, संजय ढ़ाणी, सरदार कृष्ण पाली, कुलदीप पंडित,राजपाल भेरिया, कुलदीप पनिहार, मांगें राम भाकर, साहबराम कैमरी, सतपाल शर्मा, महासिंह सिंधु, शमशेर भेरिया,सीटू,मनदीप, विक्रम लुदास, मुकेश घणघस,संजय डाया, राजेश सुंडावास, रणधीर सिंह, संदीप, राजेन्द्र, रामचंद्र डाया, रविन्द्र बास, जलेसिंह, बलबीर सिंह,अगम कुमार,घिसाराम, अजीत डाया व संयुक्त किसान मोर्चा,तमाम किसान मजदूरों एवं जनसंगठनों के सभी जिम्मेवार साथी चौधरीवास टोल पर धरने में शामिल।

*संयुक्त किसान मोर्चा,हिसार*

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button