देशराज्य

22 अप्रैल आज सुबह देश राज्यों से बड़ी खबर

आज सुबह देश राज्यों से बड़ी खबर

 

*1* ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर JPC की बैठक आज, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस मीटिंग में हिस्सा लेंगे, अपनी राय देंगे

*2* परिवार संग जयपुर पहुंचे जेडी वेंस, आज आमेर किला घूमेंगे, अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने पीएम से मुलाकात की; मोदी ने उनके बच्चों को मोरपंख भेंट किया

*3* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस की सोमवार को नई दिल्ली में बैठक हुई। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (बीटीए) में हुई प्रगति का स्वागत किया और ऊर्जा, रक्षा व तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

*4* प.बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग, आज SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता की मांग- हिंसा के चलते कितने हिंदू पलायन किए, इसकी रिपोर्ट मांगी जाए

*5* हमें संस्थान की मर्यादा और प्रतिष्ठा बनाए रखनी चाहिए, BJP सांसद की टिप्पणी पर बोला सुप्रीम कोर्ट

*6* राहुल के बयान पर घमासान, BJP ने घेरा तो कांग्रेस ने किया पलटवार, ​कहा- हमें चुनाव आयोग पर है संदेह

*7* चुनावी हार से मानसिक रूप से प्रभावित हो गए हैं राहुल गांधी’, सीएम फडणवीस का कांग्रेस नेता पर तंज

*8* CM उमर अब्दुल्ला रामबन पहुंचे, हालात का जायजा लिया, NHAI बोला- जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 20 फीट तक कीचड़ जमा, खुलने में 5-6 दिन लगेंगे

*9* भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को बैंकों को 10 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को स्वतंत्र रूप से बचत/सावधि जमा खाते खोलने और संचालित करने की अनुमति दे दी। केंद्रीय बैंक ने इस संदर्भ में नाबालिगों के जमा खाते खोलने और संचालन पर संशोधित निर्देश जारी किये हैं।

*10* रिजर्व बैंक ने वाणिज्यिक बैंकों और सहकारी बैंकों को जारी एक परिपत्र में कहा कि किसी भी आयु के नाबालिगों को अपने प्राकृतिक या कानूनी अभिभावक के माध्यम से बचत और सावधि जमा खाते खोलने और संचालित करने की अनुमति दी जा सकती है। उन्हें अपनी मां को अभिभावक के रूप में रखकर भी ऐसे खाते खोलने की अनुमति दी जा सकती है

*11* कोलकाता को हराकर टेबल टॉपर बनी गुजरात टाइटंस, छठा मैच जीता, कप्तान शुभमन ने 90 रन बनाए; प्रसिद्ध-राशिद को 2-2 विकेट

*12* 20 राज्यों में आंधी-बारिश, 7 में हीटवेव का अलर्ट, कुछ दिनों में राजस्थान का तापमान 2-3 डिग्री बढ़ेगा; महाराष्ट्र का चंद्रपुर लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म

*13* अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पावेल पर तीखी टिप्पणी के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। Dow Jones 1,000 अंकों से गिर गया जबकि Nasdaq और S&P 500 में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। ट्रंप के इस कदम ने निवेशकों में फेड की स्वतंत्रता को लेकर चिंता बढ़ा दी है
*Today News haryana

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button