
ग्राम पंचायत का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ कोसली,
ग्राम पंचायत का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ कोसली,
ग्राम पंचायत का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ
कोसली,
ग्राम पंचायत कोसली द्वारा पंचायत घर कोसली में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में सरपंच रामकिशन जांगडा व ओमप्रकाश डाबला ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का प्रतीक है और हमें अपने जीवन में आशा, प्रेम और सेवा का प्रकाश फैलाना चाहिए।
ओमप्रकाश डाबला ने अपने संदेश में कहा कि जैसे छोटे-छोटे दीपक मिलकर सम्पूर्ण प्रकाश उत्पन्न करते हैं, वैसे ही सभी पंच मिलकर जीवन में आशा और विश्वास जगाते रहेंगे। डाबला ने सभी पंचों से आपसी सहयोग और सौहार्द को बनाए रखने का आह्वान किया।
अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और कार्यक्रम का समापन सौहार्द भोज के साथ हुआ।इस अवसर पर ग्राम सचिव मुकेश कुमार यादव,ब्लाक समिति सदस्य सुषमा यादव,पंच कृष्ण कुमार कैप्टन कर्मसिंह,मिथलेश यादव,सतबीर यादव,सुनीता यादव,बाला यादव,पुष्पा देवी,शारदा यादव,संदीप कुमार, स्नेहलता,आदित्य कुमार,भोला पंच, सीपीएलओ दयावान,बीरसिंह, इंद्रजीत यादव,प्रवीण आदि मौजूद रहे।

