देशराज्य

सुबह देशआज राज्यों से बड़ी खबरें *20- अक्टूबर – सोमवार*

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें 20- अक्टूबर - सोमवार*

1* दीपावली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने एक पुरानी तस्वीर को दोबारा पोस्ट करते हुए एक्स हैंडल पर लिखा, ‘आइए इस त्योहारी सीजन में 140 करोड़ भारतीयों की कड़ी मेहनत, रचनात्मकता और नवाचार का जश्न मनाएं।’

*2* प्रधानमंत्री ने देशवासियों से गर्व का अनुभव करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करने की अपील भी की। उन्होंने लिखा, ‘आइए, भारतीय उत्पाद खरीदें और कहें- गर्व से कहो ये स्वदेशी है! आपने जो खरीदा है उसे सोशल मीडिया पर भी साझा करें। इस तरह आप दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे।’

*3* जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का अवसर है दिवाली’; राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

*4* भारत 200 मेगावाट का न्यूक्लियर पावर रिएक्टर बना रहा, नौसेना की ताकत बढ़ेगी, मर्चेंट नेवी और कॉमशिर्यल शिप में भी होगा इस्तेमाल

*5* लद्दाख के प्रतिनिधि 22 अक्टूबर को केंद्र से बातचीत करेंगे, लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस दोनों शामिल होंगे, हिंसा के बाद पहली मुलाकात

*6* भागवत बोले- ‘मैकाले नॉलेज सिस्टम’ से आजाद होना होगा, इससे हमारी सोच विदेशी हुई; दुनिया अभी विनाश के रास्ते पर, लेकिन भारत के पास मौका

*7* ट्रेन के डस्टबिन से डिस्पोजल निकाले, धोकर खाना देने रखा, सतना के यात्री ने पैंट्री में बनाया VIDEO, अमृत भारत एक्सप्रेस के कर्मचारी ने धमकाया

*8* अयोध्या में 26 लाख 17 हजार दीपक जलाने का रिकॉर्ड, राम की पैड़ी पर लेजर शो में दिखे रामायण के प्रसंग, 2128 अर्चकों ने की महाआरती

*9* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू तट पर मां सरयू की आरती कर दीपोत्सव-2025 का शुभारंभ किया। लाखों दीपों से आलोकित अयोध्या में मुख्यमंत्री ने कहा कि रामभक्तों के लहू से लथपथ की गई यह नगरी आज दीपों के सागर में नहा रही है और यही नया भारत है, जो अपनी आस्था, अस्मिता और विकास तीनों में आत्मविश्वास से जगमगा रहा है।

*10* महागठबंधन में 10 सीटों पर फ्रेंडली फाइट; RJD-कांग्रेस में तल्खी बढ़ी, सीट बंटवारे पर बातचीत बंद

*11* फिर सक्रिय राजनीति में लौटना चाहती हैं उमा भारती, खुलकर कहा- 2029 लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार

*12* विमेंस वर्ल्ड कप में भारत की लगातार तीसरी हार, इंग्लैंड ने 4 रन से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की; हीथर नाइट ने सेंचुरी लगाई

*13* पहला वनडे- ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 विकेट से हराया, कप्तान मार्श ने नाबाद 46 रन की पारी खेली, कोहली-रोहित नहीं चले

*14* तमिलनाडु में रेल रूट पर लैंडस्लाइड, कई ट्रेनें रद्द, 7 दिनों तक दक्षिण भारत में तेज बारिश की चेतावनी; उत्तर-पूर्वी मानसून एक्टिव हुआ

*15* पुतिन की शर्तें मान लो, नहीं तो रूस तबाह कर देगा यूक्रेन; जेलेंस्की से बोले ट्रंप
*Today News

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button