हरियाणा

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी डॉ मयंक गुप्ता,आईपीएस ने हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन के अधिकारियो के साथ की बैठक।

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी डॉ मयंक गुप्ता,आईपीएस ने हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन के अधिकारियो के साथ की बैठक।

  • पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी डॉ मयंक गुप्ता,आईपीएस ने हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन के अधिकारियो के साथ की बैठक।

 

-तेल पाइप लाईन व तेल डिपो की सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंधों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
रेवाड़ी, ओमप्रकाश डाबला
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी डॉ मयंक गुप्ता ने लघु सचिवालय रेवाड़ी के सभागार में शनिवार को हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियो के साथ की बैठक। जिसमें जिला रेवाडी मे गुजरने वाली भूमिगत तेल पाइपलाइन रामामंडी-रेवाड़ी कानपुर की सुरक्षा एवं तेल डिपो पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए किए गए प्रबंधों को लेकर समीक्षा की गई। बैठक में एचपीसीएल के अधिकारियों द्वारा पाइपलाइन एवं इसकी सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एचपीसीएल द्वारा पाइपलाइन की सुरक्षा के लिए एचपीसीएल व पुलिस के आपसी सहयोग व लगातार तालमेल बनाए रखने के संबंध में बैठक में निर्णय लिया गया। जिसमें पाइप लाइन को नुकसान पहुंचाने व चोरी के मामले में तुरंत मौके का मुआयना करने, जांच रिपोर्ट, आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने तथा इन मामलों पर त्वरित जांच की कार्रवाई पर भी बैठक में चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ मयंक गुप्ता द्वारा एचपीसीएल के अधिकारियों को जिला पुलिस की तरफ से तेल पाइपलाइन की सुरक्षा के लिए पूर्णतया सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।

वहीं एसपी रेवाड़ी डॉ मयंक गुप्ता ने आयल कार्पोरेशन के अधिकारियों को निर्देश दिए की वह कम्पनी कि पाईप लाईन पर चैकिंग स्टाफ (गस्त) निरिन्तर निगरानी करे तथा तेल डिपो पर अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाए ताकी तेल डिपो के नजदीक होने वाली गतिविधियो पर नजर रखी जा सके। तेल पाईप लाईन से छेडछाड या टेंकरों से तेल चोरी की कोई भी सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस को सुचित करे। तेल डिपो पर सुरक्षा से संबंधित सभी अच्छे यंत्र होने चाहिए। समय समय पर तेल डिपो पर नियुक्त कर्मचारियों को मॉक ड्रिल का अभ्यास करवाना चाहिए। समय-समय पर सीसीटीवी कैमरों की वर्किंग व स्टोरेज की भी जांच करें। बैठक में डीएसपी सिटी श्री जोगेंद्र शर्मा, डीएसपी बावल श्री सुरेंद्र श्योराण, डीएसपी कोसली श्री विद्यानंद, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के उप महाप्रबंधक श्री राजेश बरियार, मैनेजर अमित कुमार, सहायक प्रबंधक ओमप्रकाश नेठवाल, पाइप लाइन सुरक्षा इंचार्ज निनाद देवरे सहित सम्बन्धित सभी थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। बैठक में कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस की तरफ से दिए जाने वाले सुझावों पर भी प्राथमिकता से अमल किए जाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी डॉ मयंक गुप्ता, आईपीएस ने कहा कि तेल डिपो व तेल पाईप लाईन पर सुरक्षा से सम्बंधित कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। रेवाड़ी पुलिस जिला के सभी तेल डिपो व पाईप लाईन की सुरक्षा को लेकर सतर्क है।

 

..

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button