उत्तर प्रदेशगुजरातजम्मू कश्मीरदेशपंजाबराज्यवायरलहरियाणाहिमाचल प्रदेश

30 मार्च आज सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

30 मार्च रविवार सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

 

*रविवार- 30- मार्च – 2025*

*!! 🚩हिंदू नववर्ष संवत २०८२!!🚩*

*!! 🚩चेत्र नवरात्रि – गुढी पाडवा!!🚩*

1* पीएम मोदी के मन की बात का 120वां एपिसोड, नवरात्र, हिंदू नववर्ष, राननवमी और सुनीता विलियम्स पर बात कर सकते हैं

*2* मोदी 12 साल बाद आज RSS मुख्यालय नागपुर जाएंगे, CM रहते गए, पीएम बनने के बाद पहली यात्रा; हेडगेवार और गोलवलकर के स्मारक पर जाएंगे

*3* हिंदी की किसी भाषा से प्रतिस्पर्धा नहीं, इसके नाम पर देश को तोड़ना बंद करें’, राजनाथ सिंह की नसीहत

*4* राजनाथ सिंह ने कहा, यदि आप इतिहास उठाकर देखें तो पाएंगे कि जब जब भारत के सार्वजनिक जीवन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ी है, एक नए भारत का उदय हुआ है। उन्होंने कहा, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की क्षमता और प्रतिभा पर पूरा विश्वास जताया है। आज देश में महिला नीत विकास की बात हो रही है। महिलाओं को जीवन के उन क्षेत्रों में भी काम करने का मौका दिया जा रहा है, जहां उनके लिए रास्ते बंद थे

*5* अमित शाह आज से दो दिवसीय बिहार दौरे पर, देंगे करोड़ों की सौगात, लालू के गढ़ में करेंगे चुनावी सभा

*6* ‘MP-महाराष्ट्र की तर्ज पर बिहार में वोट प्रतिशत बढ़ाइए’, अमित शाह ने बैठक में नेताओं को दिए निर्देश, कहा- कमजोर बूथों को मजबूत कीजिए

*7* 118 लोगों की मेडिकल टीम, म्यांमार पहुंचे दो और भारतीय विमान, मदद के लिए भारत चला रहा ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’

*8* 156 लड़ाकू हेलीकॉप्टर खरीद रहा है भारत, रक्षा मंत्रालय ने HAL से किया 62 हजार 700 रुपये का सौदा

*9* ऑफशोर माइनिंग टेंडर पर राहुल गांधी की PM को चिट्‌ठी, लिखा- यह समुद्री जीवन के लिए खतरा, सरकार इसे कैंसिल करे

*10* कांग्रेस बोली- मोदी सरकार ने बैंकों को कलेक्शन एजेंट बनाया, खड़गे बोले- मिनिमम बैलेंस न रखने पर जनता से ₹43,500 करोड़ वसूले

*11* धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में नहीं बिकेगा मांस, अवैध बूचड़खाने भी होंगे बंद, नवरात्रि से पहले CM योगी ने दिए सख्त निर्देश

*12* कॉमेडियन कुणाल कामरा पर 3 नए केस दर्ज, संजय राउत बोले- वह आतंकवादी नहीं, उन्हें कंगना की तरह स्पेशल प्रोटेक्शन मिलना चाहिए

*13* शराब से 5 हजार करोड़, दूध से 210 करोड़ टैक्स, दिल्ली में 2023-24 में हर रोज 6 लाख लीटर शराब बिकी; विधानसभा में सरकार ने बताया आंकड़ा

*14* IPL- 10वें मैच में भिड़ेंगी दिल्ली-हैदराबाद, DC ने अपना पहला मैच जीता, SRH को एक में जीत एक में हार मिली; ईशान-हेड पर रहेंगी नजरें

*15* गुजरात टाइटंस वर्सेस मुंबई इंडियंस,आईपीएल मैच, मुंबई को मिली लगातार दूसरी हार, गुजरात ने 36 रन से हराया

*16* म्यांमार में भूकंप के हुई भीषण तबाही में अब तक 1644 लोगों की मौत हो चुकी है। अब भी मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। वहां आलम यह है कि लोगों के लिए अस्पतालों में जगह कम पड़ गई है। सड़कों पर उनका इलाज किया जा रहा है। भारत ने संकट की इस घड़ी में सबसे पहले मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं
*Today news

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button