हरियाणा

सेवानिवृत्त कर्मचारियों का दूसरा राष्ट्रीय सम्मेलन 22 फरवरी से, पेंशन मांगों पर होगी देशव्यापी मंथन

असंध स्थित ब्लॉक पब्लिक हेल्थ कार्यालय में शनिवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला उप प्रधान कर्मवीर शर्मा ने जानकारी दी कि देशभर के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का दूसरा राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 22 और 23 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान कर्मचारी पेंशन और वित्त विधेयक से संबंधित मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने को लेकर भी रणनीति तय की जा सकती है।

बैठक में महेंद्र दूहन और दयानंद मान ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए सदस्यता बढ़ाने, कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लिखित रूप में एकत्र करने और तानाशाही रवैये के खिलाफ संगठित आवाज उठाने की आवश्यकता बताई।

इस बैठक में श्रीकृष्ण, हुकम चंद, रणधीर, धर्मवीर, रामकुमार, सोहनलाल, लहणा सिंह, चैन सिंह, मोहनलाल और रामकरण सहित अनेक सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button