हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस वार्ता

मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम सभी प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं और बधाई

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस वार्ता

मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम सभी प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं और बधाई

हमारी सरकार गौ रक्षा और गौ संरक्षण के दिशा में लगातार कर रही है कार्य- मुख्यमंत्री

सामाजिक संस्थाओं को प्रदेश में गौशालाएं स्थापित करने के लिए रियायती दरों पर जमीन उपलब्ध करवाई जा रही है

आज की बैठक में पंचकूला जिले के बरवाला ब्लॉक के रत्तेवाली गांव पंचायत की जमीन को कामधेनु गौ सेवा समिति को गौशाला स्थापित करने के लिए 20 साल की अवधि के लिए पट्टे पर देने को मंजूरी प्रदान की गई

बैठक में राज्य परिवहन विभाग के कर्मचारियों के हित में भी लिया गया फैसला

वर्ष 2002 में कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त 347 ड्राइवर को क्वालीफाइंग सर्विस और पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का लिया गया फैसला

ड्राइवरों को उनकी शुरुआती नियुक्ति की तारीख से रेगुलर माना जाएगा

शुरुआती नियुक्ति की तारीख से सेवा की गणना करके एसीपी, पुरानी पेंशन योजना और पारिवारिक पेंशन योजना 1964 का लाभ प्रदान करने जनरल प्रोविडेंट फंड खाता खोलना जैसे विभिन्न लाभ किए जाएंगे प्रदान

यह सभी लाभ 31 अगस्त 2024 तक सैद्धांतिक रूप से दिए जाएंगे

वास्तविक वित्तीय लाभ 1 सितंबर 2024 से या सरकार द्वारा तय की गई किसी अन्य कट ऑफ तारीख से मिलेंगे – मुख्यमंत्री

स्वर्गीय संदीप कुमार लाठर, एएसआई की पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी- मुख्यमंत्री

कैंपस स्कूल महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में PGT गणित ग्रुप बी के पद पर दी जाएगी सरकारी नौकरी

प्रदेश सरकार रजिस्ट्री में पारदर्शिता के लिए लगातार कर रही है प्रयास – मुख्यमंत्री

कच्ची कॉलोनी में रजिस्ट्रियों पर है पूर्ण प्रतिबंध

ऐसी कॉलोनियों में लैंड एक्सचेंज कर रजिस्ट्रियां करवाने के किए जा रहे हैं प्रयास, इस पर अंकुश लगाने को सरकार ने उठाए हैं कदम

अब कच्ची कॉलोनियों में भूमि रजिस्ट्री के लिए एक्सचेंज पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध- मुख्यमंत्री

आज की बैठक में ह्युमन कैपिटल को ध्यान में रखते हुए लिया गया एक बढ़ा निर्णय

राज्य सरकार द्वारा बहनों बेटियों के लिए शुरू की गई दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का किया गया विस्तार

वर्तमान में जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से कम है उन परिवारों की महिलाओं को 2100 रुपए का दिया जा रहा है लाभ

10वीं और 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लेकर आने वाले बच्चों की माताओं को भी दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का मिलेगा लाभ

निपुण योजना के तहत ग्रेडेशन वाली महिलाएं,बच्चों में कुपोषण या एनीमिया को रोकने वाली महिलाओं (180000 तक की वार्षिक आय वाली) के लिए भी की गई पहल

कोई बच्चा जो कुपोषित या एनीमिया ग्रस्त था वह पोषित और स्वस्थ होकर ग्रीन जोन में आ जाता है तो ऐसी माताओं को भी मिलेगा योजना का लाभ

वर्तमान में जो 2100 रुपए की राशि बहन बेटियों के खातों में जा रही हैं उसमें से 1100 रुपए सीधे महिलाओं को मिलेंगे और 1000 रुपए सरकार रिकरिंग डिपॉजिट या फिक्स्ड डिपॉजिट करवाएगी

अब तक 10 लाख 255 महिलाओं ने योजना के लिए आवेदन किया, जिसमें में 8 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है

2014 में हम जब सेवा करने का अवसर मिला तो लिंगानुपात 871 था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2015 में पानीपत से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की

हरियाणा सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दिशा में उठाए जा रहे हैं ठोस कदम

लिंगानुपात आज तक के सर्वाधिक आंकड़े 2025 में 923 तक पहुंच गया है

2025 में तीन गुना बढ़कर कुल मिलाकर 154 PNT तथा गर्भपात संबंधित रेड की गई जिसके तहत 41 केमिस्ट शॉप तथा 395 गर्भपात केंद्र करवाए गए बंद

वर्ष 2025 में एमटीपी एक्ट के तहत 114 FIR की गई व 83 चार्जशीट कोर्ट में की गई दायर

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button