
मैं खुद के लिए नहीं आपके क्या कर सकता हूं: रणपाल श्योकंद। उप मंडल के गांव भोंगरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना स्कीम के अंतर्गत लगने वाले शिविर में बतौर मुख्य अतिथि ओपनिंग करने पहुंचे उचाना खंड शिक्षा अधिकारी
सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का नववर्ष पर उद्घाटन करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी रणपाल श्योकंद।
मैं खुद के लिए नहीं आपके क्या कर सकता हूं: रणपाल श्योकंद। उप मंडल के गांव भोंगरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना स्कीम के अंतर्गत लगने वाले शिविर में बतौर मुख्य अतिथि ओपनिंग करने पहुंचे उचाना खंड शिक्षा अधिकारी रणपाल श्योकंद ने कहा कि इन कैंपों में बच्चों का नैतिक विकास होता है वह राष्ट्र के लिए समर्पित होकर राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर होते हैं तथा खुद के लिए नहीं बल्कि दूसरों की सेवा भाव के साथ अपने आप को कैसे तैयार करें मूल भावना होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य प्रवेश खापड़ा ने की। कार्यक्रम अधिकारी श्री सतीश धीमन ने बताया कि सात दिवसीय सीवर के अंदर बच्चों में नशे के प्रति जागरूकता, पौधारोपण, बड़ों के प्रति सम्मान, एड्स के प्रति जागरूकता, स्वच्छता अभियान, किशोरावस्था के बदलाव इत्यादि मुद्दों पर प्रतिदिन क्रियात्मक ढंग से कार्यक्रम का संचालन होगा। इस अवसर पर सुपरिटेंडेंट सेवा सिंह, अनिता देवी, गुलशन कुमार गांव के सरपंच सुखविंदर सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
: सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का नववर्ष पर उद्घाटन करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी रणपाल श्योकंद।

