हरियाणा

पंचकूला सेक्टर 20 कुंडी गांव के सामने रोड़ पर गन्दगी के ढेर के पास लगाया पुलिस नाका । गन्दगी से इतनी बदबू आती है कि वहां बैठना मुश्किल।नगर निगम पंचकूला तुरंत इस क्षेत्र की करे साफ़- सफाई- ओ पी सिहाग

पंचकूला सेक्टर 20 कुंडी गांव के सामने रोड़ पर गन्दगी के ढेर के पास लगाया पुलिस नाका । गन्दगी से इतनी बदबू आती है कि वहां बैठना मुश्किल।नगर निगम पंचकूला तुरंत इस क्षेत्र की करे साफ़- सफाई- ओ पी सिहाग

  1. पंचकूला सेक्टर 20 कुंडी गांव के सामने रोड़ पर गन्दगी के ढेर के पास लगाया पुलिस नाका ।
    गन्दगी से इतनी बदबू आती है कि वहां बैठना मुश्किल।नगर निगम पंचकूला तुरंत इस क्षेत्र की करे साफ़- सफाई- ओ पी सिहाग
    पंचकूला, 21 फरवरी: पंचकूला सेक्टर 20 में कुंडी गांव के सामने श्मशान घाट रोड़ पर हरियाणा पुलिस द्वारा चेकिंग तथा सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी भारी गन्दगी के ढेर के साथ लगाए पुलिस नाके बारे चर्चा करते हुए जजपा नेता ओ पी सिहाग ने कहा कि 3-4 महीने पहले हरियाणा पुलिस ने नाका लगाया था। य़ह नाका सुरक्षा एवं चेकिंग की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण जगह पर लगाया गया है क्योंकि ये सड़क सेक्टर 20 के श्मशान घाट के पास से गुजर कर जीरकपुर जाती है तथा यहां से काफी संख्या में लोगों तथा वाहनों का आना जाना होता है ।
    जजपा नेता सिहाग ने कहा कि जहां ये नाका लगाया है वहां पर बहुत ही ज्यादा गन्दगी है तथा गोबर के ढेर लगे हुए हैं। पुलिस नाके के पास इतनी ज्यादा गन्दगी है की आम लोगों को यहां से गुजरते वक्त बदबू कि वज़ह से नाक को ढकने के लिए रुमाल का इस्तेमाल करना पड़ता है परंतु पुलिस के कर्मचारियों को तो यहां पर 24 घण्टों ड्यूटी देनी पड़ती है ।उनका क्या हाल होता होगा ये बात आसानी से समझी जा सकती है । जजपा नेता ओ पी सिहाग ने पंचकूला नगर निगम मेयर तथा आयुक्त से आग्रह किया है कि वो इस गन्दगी को तुरंत हटवाने तथा इस पूरे क्षेत्र को साफ़ करवाने का कार्य करे ताकि हमारी सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवानो को इस नर्क से छुटकारा मिल सके।
Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button