उत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरदेशपंजाबराज्यवायरलहरियाणा

आज शाम की देश, राज्यों से बड़ी खबरें

आज शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

टुडे न्यूज़ हरियाणा

*1* *हर भारतीय विकसित भारत के लिए दिन-रात काम कर रहा, हमें सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व की जरूरत’, पीएम मोदी बोले*

*2* *पीएम मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत को गुलामी से बाहर निकालकर भारत को ट्रांसफॉर्म करना चाहते थे और उनका विश्वास था कि अगर 100 लीडर उनके पास हों, तो वह भारत को आजादी ही नहीं, बल्कि दुनिया का नंबर वन देश बना सकते हैं। इसी मंत्र को लेकर हम सबको आगे बढ़ना है*

*3* *पीएम मोदी ने कहा कि आज हर भारतीय, 21वीं सदी के ‘विकसित भारत’ के लिए दिन-रात काम कर रहा है। ऐसे में 140 करोड़ के देश में भी हर सेक्टर में, हर वर्टिकल में, जीवन के हर पहलू में हमें उत्तम से उत्तम नेतृत्व की जरूरत है। आने वाले समय में जब हम लो कूटनीति से टेक इनोवेशन तक एक नई नेतृत्व को आगे बढ़ाएंगे तो सारे सेक्टर्स में भारत का प्रभाव और असर कई गुना बढ़ेगा*

*4* प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘कुछ आयोजन ऐसे होते हैं जो हृदय के बहुत करीब होते हैं आज का कार्यक्रम भी ऐसा ही है। राष्ट्र निर्माण के लिए बेहतर नागरिकों का विकास जरूरी है। व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण, ‘जन से जगत’, किसी भी ऊंचाई को प्राप्त करने के लिए आरंभ जन से ही होता है।’

*5* सिख विरोधी दंगा, सज्जन कुमार की सजा पर फैसला सुरक्षित, कोर्ट 25 फरवरी को सजा सुनाएगा; पीड़ित पक्ष ने मौत की सजा मांगी

*6* दिल्ली में आतिशी-पूर्व मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ हटाए गए, मुख्यमंत्री की आज अफसरों के साथ मीटिंग, 24 फरवरी से विधानसभा का सत्र

*7* दिल्ली के 553 मोहल्ला क्लीनिक पर BJP सरकार का बड़ा फैसला, 30 दिन में बन जाएंगे आरोग्य मंदिर

*8* दिल्लीवालों के लिए गुड न्यूज, अब 10 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त इलाज; लागू हुई आयुष्मान योजना

*9* महाकुंभ -स्नान योग्य ही नहीं, अल्कलाइन वाटर जितना शुद्ध है गंगा का जल’; वैज्ञानिक ने दावों को बताया झूठा,महाकुंभ में गंगा के जल की शुद्धता को लेकर लगातार सवाल किए जा रहे हैं। इसी बीच देश के जाने-माने पद्मश्री वैज्ञानिक डॉ. अजय सोनकर ने गंगा के जल को सिर्फ स्नान योग्य ही नहीं बल्कि अल्कलाइन वाटर जितना शुद्ध बताया है

*10* महाकुंभ आने-जाने के दौरान 3 हादसे, 16 की मौत, पटना लौट रही कार ट्रक में घुसी; वाराणसी में जीप खड़े ट्रक से टकराई

*11* महाकुंभ का 40वां दिन, श्रद्धालुओं का संगम स्नान जारी; सड़कों पर भारी ट्रैफिक,मेला प्रशासन का दावा है कि अब तक 58 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पतित पावनी गंगा में स्नान कर चुके हैं। आज भी श्रद्धालु उत्साह के साथ संगम में डुबकी लगा रहे हैं

*12* महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘मुझे हल्के में न लें, जिन्होंने मुझे हल्के में लिया है, उनसे मैं पहले ही कह चुका हूं। मैं पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता हूं, लेकिन बाला साहेब का कार्यकर्ता हूं और सभी को मेरी बात समझनी चाहिए

*13* सेंसेक्स 424 अंक गिरकर 75,311 के स्तर पर बंद, निफ्टी भी 117 अंक गिरा, ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली रही

*14* 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट, UP में ओले गिरे, राजस्थान में ठंड बढ़ी, MP में टेंपरेचर गिरेगा; हिमाचल में 20 दिन तक बर्फबारी चलेगी
*Today News Haryana

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button