हरियाणा

एक बार फिर से एचपीएससी द्वारा सिंचाई विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर(सिविल) की भर्ती किए जाने में 28 लोग हरियाणा से बाहर के प्रदेशों के

एक बार फिर से एचपीएससी द्वारा सिंचाई विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर(सिविल) की भर्ती किए जाने में 28 लोग हरियाणा से बाहर के प्रदेशों के

 

एक बार फिर से एचपीएससी द्वारा सिंचाई विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर(सिविल) की भर्ती किए जाने में 28 लोग हरियाणा से बाहर के प्रदेशों के

बीजेपी सरकार हरियाणा से बाहर के राज्य के लोगों को सरकारी नौकरियां देकर छिन रही है हरियाणा के युवाओं का हक: अभय सिंह चौटाला

अगर ऐसे ही बाहर के राज्यों के लोगों को हरियाणा सरकार में नौकरियों पर भर्ती किया जाता रहा तो एक दिन हरियाणा सरकार की सभी सरकारी नौकरियों में सिर्फ बाहर के प्रदेशों के लोगों का कब्जा हो जाएगा

क्या बीजेपी सरकार यह मानती है कि हरियाणा का युवा ए और बी कैटेगरी के लायक ही नहीं है?, क्या बीजेपी हरियाणा के योग्य युवाओं को डी कैटेगरी की नौकरी और कौशल निगम के तहत कच्ची नौकरियों के ही लायक मानती है?

चंडीगढ़, 21फरवरी। इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा की उच्च सरकारी नौकरियां हरियाणा से बाहर के प्रदेशों के लोगों को देने पर बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक बार फिर से एचपीएससी द्वारा सिंचाई विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर(सिविल) की भर्ती किए जाने में 28 लोग हरियाणा से बाहर के प्रदेशों के हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा हरियाणा से बाहर के राज्य के लोगों को ए और बी कैटेगरी की उच्च सरकारी नौकरियां देना हरियाणा के युवाओं के साथ विश्वासघात और उनका घोर अपमान है। आज हरियाणा का पढ़ा लिखा योग्य युवा जो हर साल यूपीएससी पास करके आईएएस, आईपीएस और आईआरएस जैसे उच्च पदों को पाने में सफलता हासिल कर रहे हैं ऐसे में क्या बीजेपी सरकार हरियाणा के युवाओं को ए और बी कैटेगरी के अंतर्गत आने वाली उच्च सरकारी नौकरियों के लायक भी नहीं समझती?। क्या बीजेपी हरियाणा के योग्य युवाओं को डी कैटेगरी की नौकरी और कौशल निगम के तहत कच्ची नौकरियों के ही लायक मानती है?। बीजेपी सरकार द्वारा ए और बी कैटेगरी की उच्च सरकारी नौकरियों में बाहर के प्रदेश के लोगों को दी जा रही तव्ज्जो और हरियाणा के युवाओं की अनदेखी से हरियाणा का युवा बेहद निराश और हताश है। एचपीएससी द्वारा जो लिखित परीक्षा ली जाती है वो सिर्फ दिखावा मात्र है क्योंकि सारे चयन इंटरव्यू के आधार पर होते हैं। बीजेपी द्वारा खर्ची पर्ची न लेने के दावे की हर बार पोल खुल रही है। अगर ऐसे ही बाहर के राज्यों के लोगों को हरियाणा सरकार में नौकरियों पर भर्ती किया जाता रहा तो एक दिन हरियाणा सरकार में सभी सरकारी नौकरियों में सिर्फ बाहर के प्रदेशों के लोगों का कब्जा हो जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button