
यातायात के नियमों का पालन विद्यार्थियों को जन्म घुट्टी के रूप में पिलाएं शिक्षक: डीएसपी संजय कुमार। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोंगरा के प्रांगण में नशा मुक्त
हरियाणा अभियान एवं मातृभाषा दिवस के संयुक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उचाना के डीएसपी संजय कुमार पहुंचे
यातायात के नियमों का पालन विद्यार्थियों को जन्म घुट्टी के रूप में पिलाएं शिक्षक: डीएसपी संजय कुमार। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोंगरा के प्रांगण में नशा मुक्त हरियाणा अभियान एवं मातृभाषा दिवस के संयुक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उचाना के डीएसपी संजय कुमार पहुंचे
तो कार्यक्रम की अध्यक्षता बीआरसी रणपाल श्योकंद ने की। मंच संचालन मास्टर रामप्रसाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का विद्यालय प्राचार्य प्रवेश खापड़ा द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा मातृभाषा के संवर्धन में विभिन्न पोस्टर स्लोगन तैयार करके उनके स्टॉल लगाए गए। बच्चों ने काव्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। नशा मुक्ति हरियाणा के संयोजक नरेश कुमार द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डीएसपी द्वारा शिक्षकों के माध्यम से बच्चों को यातायात के नियमों को उनकी जन्म घूटी के रूप में देने की सलाह दी। विद्यार्थी समाज के सच्चे संवाहक हो सकते हैं क्योंकि बच्चों को मन का सच्चा माना जाता है। भौंगरा गांव को नशा मुक्त घोषित किया जा चुका है। गांव में कोई भी नशे के कारोबार में दिखाई पड़े तो उसकी सूचना पुलिस प्रशासन को देनी होगी ताकि सेवा सुरक्षा सहयोग के चक्कर को मजबूती दी जा सके। इस अवसर पर गांव के सरपंच सुखविंदर, ब्लॉक समिति सदस्य नरेंद्र शर्मा, समाजसेवी पंडित छब्बील दास, सीआईडी कर्मवीर, नरेश कुमार, नवीन सिंह, संगीता रेखा अमित कुमारी इंदिरा, राजबाला, सिलेंदा, जगबीर, प्रदीप, संजय, सुनीता, अनीता, सोनिया, रीना, रामफल, जगदीप इत्यादि मौजूद रहे।

