हरियाणा

Nuh News: नूंह जिले की 23 जनवरी की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

Nuh News: मनीष आहूजा, ब्यूरो चीफ, नूंह। पुन्हाना क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाना ही होगी पहली प्राथमिकता होगी सिटी थाना का कार्यभार सुमित  को सौंपा गया है। कार्यभार संभालने के साथ ही सिटी  नवनियुक्त  थाना प्रभारी सुमित  से बातचीत के दौरान बताया कि क्षेत्र में अपराध पर लगाना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी। जिसके लिए जनता का सहयोग लेकर मिलजुल काम किया जाएगा।

पुन्हाना थाना प्रभारी सुमित  ने बताया कि क्षेत्र में जुआ-सट्टा और ओवरलोडिंग सहित अन्य वारदातों पर पूरी तरह से लगाम लगाई जाएगी। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत ओवरलोड वाहनों को चालान काटने के साथ ही उन्हें जब्त भी किया जाएगा। शहर के गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर अपराध को खत्म करने पर चर्चा करने के साथ ही उनका सहयोग लिया जाएगा। मुकदमों की पूरी निष्पक्षता से जांच कर लोगों को न्याय दिलाया जाएगा। अभियान चलाकर लोगों को सडक़ नियमों के बारे में जागरूक करने के साथ ही यातायात के नियमों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। चोरी की वारदातों पर भी पूरी तरह से अंकुश लगाया जाएगा।क्षेत्र के लोग पुलिस की आंख और कान बनें, जहां कहीं भी कोई संदीगध अपराधी दिखाई दे उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। वहीं, दुकानदार सीसीटीवी लगवाएं और बाइक में व्हील लाक औरर बडे वाहन में गियर लाक जरूर लगवाएं।

जिला जेल कर्मचारी पर्वतारोही राकेश कादियान का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
– उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने किया सम्मानित

नूंह, 23 जनवरी। जिला जेल नूंह पर कार्यरत एवरेस्ट विजेता राकेश कादियान ने एक बार फिर जिला नूंह का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है । पर्वतारोही राकेश कादियान को युवाओं में जागरूकता लाने , बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नारे को सार्थक करने ओर समाज की सोच बदलने के लिए 2024 में 45 वर्ष की आयु पूर्ण करने व लगातार 21 साल सरकारी सेवा में सेवारत रहते हुए दो दिन के अंदर-अंदर विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) ओर विश्व की चौथी ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से (8516 मीटर) पर सफलता पूर्वक चढ़ाई करके भारतीय तिरंगा फहराने के बाद विश्व का पहला पर्वतारोही बनने पर लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया गया है । पर्वतारोही राकेश कादियान के इतनी उम्र में जान जोखिम में डालकर ये उपलब्धि हासिल करने पर लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है । राकेश कादियान ने बताया कि अब उसका सपना विश्व के सभी सातों महाद्वीपों के सभी ऊंचे पर्वतों पर भारतीय तिरंगा फहराना है जिसको वह हर हालात में पुरा करने के लिए जी-जान से मेहनत करने में लगा हुआ है ।राकेश कादियान ने बतलाया कि उसको अपने विभाग से किसी प्रकार की मदद नही मिलती , वह अपनी सामान्य डयूटी पूर्ण करने उपरांत अपने अभियान के लिए मेहनत करता रहता है । डयूटी से किसी प्रकार की कोई छूट नही मिलती फिर भी अपने देश का नाम रोशन करने के लिए दिन-रात मेहनत करता रहता है । राकेश कादियान ने 14-15 दिसम्बर को चंडीगढ़ में आयोजित हुई हरियाणा मास्टर एथेलेटिक चैंपियनशिप में भाग लेकर 110 मीटर बाधा दौड़ ओर 400 मीटर बाधा दौड़ में भाग लेकर अपने आयु वर्ग में 2 गोल्ड मेडल जीतकर अपने आगे के सफर के लिए बढ़ने की इच्छा जताई है । राकेश कादियान इससे पहले भी अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो , भारत देश की चोटी माउंट सतोपंथ , माउंट नून , माउंट कांग-यात्से 1 पर चढ़ाई करके अपने हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन कर चुका है । पर्वतारोही राकेश कादियान ने बताया कि वह अप्रैल 2025 में अटारी बॉर्डर से कन्याकुमारी ओर वपास कन्याकुमारी से मुख्यमंत्री हरियाणा आवास चंडीगढ़ तक लगभग 7000 किलोमीटर साइकिल यात्रा की तैयारी में लगा हुआ है ।

आयुष विभाग द्वारा डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाईन, नूंह में कराया सूर्य नमस्कार

नूंह 23 जनवरी – आयुष विभाग नूंह तथा हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वाधान में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. यशवीर गहलावत के निर्देशानुसार वीरवार को नूंह के डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में सूर्य नमस्कार का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आयुष विभाग के योग स्पेशलिस्ट डा.रामावतार शर्मा के देखरेख में योग सहायक नीरज रानी, मनीष आर्य, राजेश कुमार, संदीप, तरुण, सानिया, बबीता, सुमित्रा द्वारा स्कूली बच्चों ने सूर्यनमस्कार का अभ्यास किया तथा सूर्यनमस्कार के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ डी.ए.वी. स्कूल के प्रिंसीपल बलवंत के द्वारा दीप प्रज्जवलित करने के उपरांत किया गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. यशबीर गहलावत ने बताया कि जिले में 12 फरवरी तक हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले भर के सभी शिक्षण संस्थानों, व्यायाशालाओं, औषधालयों व अर्न्य सार्वजनिक स्थानों पर सूर्यनमस्कार के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। सूर्यनमस्कार एक संपूर्ण व्यायाम है। जिसमें कई आसनों का समावेश होता है। यदि एक व्यक्ति प्रतिदिन सूर्यनमस्कार का अभ्यास कर ले तो उसे अन्य किसी व्यायाम की आवश्यकता नहीं रहती है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 12 फरवरी तक चलाया जाएगा, जिसमें सभी व्यक्ति suryanamaskarharyana.in पर व्यक्तिगत या संस्थागत रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

 

मेवात मॉडल स्कूल नूंह में स्वस्थ बेटी-स्वस्थ भारत कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
नूंह 23 जनवरी – जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नूंह सुशील कुमार के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नूंह ने पीएनजी व्हिस्पर के सहयोग से स्वस्थ बेटी-स्वस्थ भारत अभियान के तहत मेवात मॉडल स्कूल नूंह में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव सीजेएम नेहा गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता बनाए रखने और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के बारे में लड़कियों को शिक्षित करना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचने, साफ-सफाई रखने, पीरियड्स के दिनों में सावधानी बरतने जैसी बातों के बारे में बताया गया कि पीरियड्स एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जो हर महिला के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह महिलाओं के शरीर के स्वस्थ और प्रजनन क्षमता के लिए जरूरी है। पीरियड्स के दौरान सही स्वच्छता और सावधानियां बरतनी, हर 6 घंटे में सैनिटरी पैड बदलना बहुत जरूरी है ताकि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या से बचा जा सके। पीरियड्स के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखना भी आवश्यक है, इसलिए पर्याप्त पानी पीने से शरीर में तरल पदार्थों की कमी नहीं होती और दर्द व थकान से राहत मिलती है। इसके साथ ही, संतुलित आहार जैसे हरी सब्जियां, फल और आयरन युक्त भोजन लेने से कमजोरी से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरुकता पहल के तहत छात्राओं को पीएनजी व्हिस्पर की ओर से ईशा मल्होत्रा ने सैनिटरी नैपकिन के पैकेट मेवात मॉडल स्कूल नूंह में छात्राओं को नि:शुल्क वितरित किए। इस प्रयास का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छात्राओं में अच्छी स्वास्थ्य प्रथाओं को बढ़ावा दिया जाए और नेपकिन जैसे संसाधनों के लाभ के बारे में पूर्ण जानकारी दी जाए।

 

समाधान शिविर से जनता व प्रशासन के बीच सुगम हुआ संवाद : उपायुक्त
शिविर का ध्येय जनता व प्रशासन के बीच विश्वास बढ़ाना
वीरवार को जिला में 18 शिकायतें प्राप्त तथा 1 शिकायत का समाधान
नूंह 23 जनवरी – उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित करवाये जा रहे समाधान शिविर आमजन और प्रशासन के बीच की दूरी को खत्म कर सुगम संवाद का बेहतर जरिया बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में प्रत्येक कार्य दिवस जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि वीरवार को जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में 13 शिकायतें आए तथा उपमंडल फिरोजपुर-झिरका में 4 तथा उपमंडल तावडू़ में 1 शिकायत आई जिसका मौके पर समाधान कर दिया है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि आने वाली शिकायतों का समय पर समाधान करें। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि समाधान शिविर का मकसद केवल समस्याओं के निपटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी योजनाओं को समुचित ढंग से लागू करना भी है। सरकार योजनाओं का लाभ लेने में जो परेशानियां आती हैं उनका समाधान शिविर में समाधान करते हुए पात्र नागरिकों को योजना का लाभ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि शिविर आयोजन का मुख्य लक्ष्य जनता का प्रशासन में विश्वास बढ़ाना है। अधिकारियों को निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन के लिए हर शिकायत महत्वपूर्ण है, और इसे त्वरित और प्रभावी ढंग से हल करना संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी है।
समाधान शिविर का महत्व
समाधान शिविर एक ऐसा मंच है, जहां जिले के लोग अपनी रोजमर्रा की समस्याओं को लेकर सीधे प्रशासन से संवाद कर सकते हैं। शिविर में जिला के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं, जो मौके पर ही शिकायतों का निपटारा करते हैं। चाहे वह बिजली, पानी, शिक्षा, या राजस्व संबंधी हो, हर समस्या का समाधान त्वरित गति से किया जा रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button