हरियाणा

Haryana News: आजादी आंदोलन में नेता जी सुभाष चंद्र बोस के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता : लक्ष्मण यादव

Haryana News: चंडीगढ़। महान स्वतंत्रता सेनानी व आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर रेवाड़ी विधायक ने संगठन पदाधिकारियों के साथ चंडीगढ़ में एमएलए हॉस्टल के सामने स्थित नेता जी की प्रतिमा माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने युवाओं से नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेने का भी आह्वान किया।
इस अवसर पर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि आजादी के आंदोलन में नेता जी सुभाष चंद्र बोस के अतुलनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देशभक्ति की भावना नेता जी में कूट-कूट कर भरी हुई थी। देश को अंग्रेजों से आजाद कराने के लिए उन्होंने विदेश में जाकर आजाद हिंद फौज की स्थापना की तथा देशभक्तों की बड़ी फौज तैयार की। तुम मुझे खून दो-मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देकर सुभाष चंद्र बोस ने देश की जनता में जोश भरने का कार्य किया। जिस मजबूती के साथ उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, उसने अंग्रेजी साम्राज्य की चूलें हिलाने का कार्य किया।
रेवाड़ी विधायक ने कहा कि आज के युवाओं को नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिस उन्नत व विकसित भारत का सपना नेता जी ने देखा था, उसे पूरा करने के लिए युवा वर्ग को अपनी जिम्मेवारियां समझनी होगी व देश के विकास में अपना योगदान प्रदान करना होगा। इस मौके पर काफी संख्या में संगठन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button