हरियाणा

Nuh News: हरियाणा के नूंह पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप ने जारी की एडवाइजरी, फर्जी ट्रैवल एजेंटों से रहें सावधान

Nuh News: मनीष आहूजा, ब्यूरो चीफ, नूंह। हरियाणा पुलिस अधीक्षक नूंह विजय प्रताप ने बताया कि नौकरी, शिक्षा या घूमने के लिए विदेश जाने के इच्छुक लोग जागरूकता के अभाव में अक्सर फर्जी ट्रेवल एजेन्टों का शिकार बनकर लाखों रुपये गंवा बैठते हैं । लोगों को ऐसे फर्जी ट्रेवल एजेंटों से सावधान रहने की जरूरत है। विदेश जाने के लिए वीजा लगवाने से पूर्व एजेंट के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंट की ही सेवाएं लें।

नूंह पुलिस द्वारा विशेष एडवाइजरी जारी कर फर्जी ट्रेवल एजेंटों से सावधान रहने की अपील की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोगो की विदेश जाने की काफी इच्छा होती है । लोगों की इस इच्छा का फायदा उठाकर फर्जी ट्रेवल एजेंट वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विज्ञापन के द्वारा लोगों से सम्पर्क करते हैं। ये लोग पीड़ितों को तब झांसे में फंसा लेते हैं जब वे सोशल मीडिया पर प्रसारित नकली यात्रा विज्ञापनों का जवाब देते हैं। इसके बाद एजेंटों द्वारा तरह-तरह के लालच देकर पैसे हड़प लिए जाते हैं। बहुत से मामलों मे ये एजेंट आम लोगों को अवैध तरीके से सीमावर्ती दुसरे देशों में भी भेज देते है। इसलिए हमें ऐसे भ्रामक विज्ञापनों से बचकर रहना चाहिए। आपके द्वारा बरती गई थोड़ी-सी सावधानी आपको ऐसे ठगों का शिकार होने से बचा सकती है। विदेश जाने से सम्बंधित कार्यों को लेकर हमेशा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंटों की सेवाएं लें और पैसों का भुगतान करने से पूर्व उसे एजेंट के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें। सावधानी में ही बचाव है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button