हरियाणा

Haryana News: झज्जर के लघु सचिवालय में पहुंची हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की टीम

Haryana News: जगदीप राज्याण, ब्यूरो चीफ, झज्जर : झज्जर के लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में पहुंची हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की टीम l अनुसूचित जाति आयोग की टीम का झज्जर के लघु सचिवालय में पहुंचने पर जिला प्रशासन की तरफ से जिला उपयुक्त प्रदीप दहिया और डीसीपी दीपक सहारन द्वारा स्वागत किया गया l हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चैयरमैन रविंद्र बलियाला ने संवाद भवन में करीब 50 शिकायतें सुनी और तीन से चार शिकायतों पर संज्ञान भी लिया है l इस मौके पर आयोग के चैयरमैन ने कहा कि पंचकूला चंडीगढ़ से चलकर हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की टीम आज झज्जर पहुंची थी जिसमें आयोग की टीम ने अनुसूचित जाति संबंधित शिकायतों को सुना है और इनमें से कुछ ऐसी शिकायतें की जो पुलिस के पास थी और कुछ शिकायतें ऐसी थी जो सीधे आयोग को मिली थी और कुछ शिकायतें झज्जर आने के बाद मिली है जिसमें आयोग की टीम ने शिकायतकर्ता और आरोपी को सुना है और आयोग का शिकायत सुनने का मुख्य उद्देश्य था कि क्या सभी शिकायतों पर ठीक तरीके से कार्रवाई हुई है या नहीं कहीं शिकायतकर्ता पर कोई दबाव तो नहीं बनाया गया या कोई और हथकंडा अपना कर या लालच देकर तो समझौते के लिए दबाव तो नहीं बनाया गया इन चीजों पर आयोग ने संज्ञान लिया है और करीब 50 केस ऐसे हैं जिस पर आयोग की टीम ने रिपोर्ट तैयार की है और आज हमने यहां झज्जर में देखा पुलिस टीम ने सभी केसों में तत्परता से नियम अनुसार कार्रवाई की है और जो भी आरोपी थे उनकी गिरफ्तारी की है और कई केसों में सरकार द्वारा मुआवजा जो शिकायतकर्ताओं को मिलना चाहिए था वो भी सही पाया गया है और उनको समय अनुसार मुआवजा मिला है l

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button