16 मई को धूमधाम से उचाना में मनाया जाएगा भगवान परशुराम प्रगटोत्सव: रघुवीर शर्मा।
पंडित नेकी राम विचार मंच एवं ब्राह्मण धर्मशाला के सौजन्य से उचाना में स्थित ब्राह्मण धर्मशाला के प्रांगण में 16 मई 2025 को भगवान परशुराम प्रगटोत्सव ।
16 मई को धूमधाम से उचाना में मनाया जाएगा भगवान परशुराम प्रगटोत्सव: रघुवीर शर्मा। पंडित नेकी राम विचार मंच एवं ब्राह्मण धर्मशाला के सौजन्य से उचाना में स्थित ब्राह्मण धर्मशाला के प्रांगण में 16 मई 2025 को भगवान परशुराम प्रगटोत्सव पर भव्य कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंच एवं धर्मशाला के प्रधान रघुवीर शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम मैं बतौर मुख्य अतिथि उचाना के लोकप्रिय विधायक देवेंद्र चतुरभुज अत्री होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष डॉo पवन कुमार तथा वाइस चेयरमैन सतीश शाहपुर को आमंत्रित किया गया है जिन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। दोनों विशिष्ट अतिथि जींद जिले के उचाना विधानसभा क्षेत्र से संबंधित हैं और यह उचाना निवासियों के लिए एक गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे हवन की आहुति से होगा, प्रातः 9:00 बजे आम जन का आगमन होगा। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए भगवान परशुराम से संबंधित गीतमाला प्रसिद्ध भजन उपदेशक एवं हरियाणवी गायक पंडित वेद प्रकाश अलीपुरिया होंगे। निमंत्रण के लिए विभिन्न टीमों का गठन कर दिया गया है जो क्षेत्र के सभी गांव में जाकर के संबंधित प्रतिष्ठित गांव के लोगों को आमंत्रित करेगी। इसी कड़ी में प्रधान के नेतृत्व में आज पंडित देशराज शर्मा, करमचंद शर्मा, सोमदत्त थुआ व मास्टर रामप्रसाद सहित मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रण पत्र देने के लिए उनके आवास एवं कार्यालयों पर पहुंचे। उचाना क्षेत्र के सभी जन मानस में भगवान परशुराम के प्रति आस्था एवं अन्याय के विरुद्ध आवाज की दस्तक देने का जुनून है सभी गांव से ट्रैक्टर ट्रालियां भर के लोग इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे।

