हरियाणा

जजपा पंचकूला के जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात कर जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर उनका धन्यवाद किया ।

जजपा पंचकूला के जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात कर जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर उनका धन्यवाद किया ।

जजपा पंचकूला के जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात कर जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर उनका धन्यवाद किया ।
पंचकूला, 12 मई : जननायक जनता पार्टी पंचकूला के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से उनके पंचकूला सेक्टर 21 स्थित निवास स्थान पर मुलाकात की तथा पंचकूला जजपा का जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर उनका तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजयसिंह चौटाला का धन्यवाद किया। सिहाग ने उनको भरोसा दिलाया कि वो जिला पंचकूला के पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे । उन्होंने कहा कि जिले के दोनों हल्को के पार्टी तथा श्रद्धेय स्व. चौधरी देवीलाल की विचारधारा से सरोकार रखने वाले लोगों से मिलकर उनको पार्टी के साथ जोड़ने का काम करेंगे। जजपा जिला अध्यक्ष ने उनको बताया कि वे पार्टी के साथियों के साथ पूरे जिले में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाकर उनका समाधान करवाने का प्रयास करेंगे ।
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व को उनकी कार्य क्षमता पर पूरा विश्वास है तथा पूरी उम्मीद है कि वो शीघ्र ही पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को पूरे जिले में एक बड़ी ताकत के रूप मे उभारने का काम करेंगे। उन्होंने जिला अध्यक्ष को शीघ्र ही अन्य महत्वपूर्ण पदों को भरने हेतू पार्टी के कर्मठ ,मेहनती तथा बफादार कार्यकर्ताओं के नाम शीर्ष नेतृत्व को भेजने बारे कहा । इस अवसर पर जजपा के वरिष्ठ नेता धर्मवीर सिहाग , के सी भारद्वाज, सुरिंदर चड्डा, पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपकमल उपस्थित थे ।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button