हरियाणा

इंडियन सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन एंड इम्यूनोहेमेटोलॉजी ने गोल्डन जुबली समारोह सिनियर सिटीजन क्लब डिफेंस कॉलोनी,हिसार में आयोजित किया इस मौके पर हिसार के रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। 87 बार के रक्तदाता सरदानन्द राजली को रक्त वीर से सम्मानित।

इंडियन सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन एंड इम्यूनोहेमेटोलॉजी ने गोल्डन जुबली समारोह सिनियर सिटीजन क्लब डिफेंस कॉलोनी,हिसार में आयोजित किया इस मौके पर हिसार के रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। 87 बार के रक्तदाता सरदानन्द राजली को रक्त वीर से सम्मानित।

27 मार्च 2025 हिसार
*ब्लड डोनर ग्रुप,हरियाणा*

इंडियन सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन एंड इम्यूनोहेमेटोलॉजी ने गोल्डन जुबली समारोह सिनियर सिटीजन क्लब डिफेंस कॉलोनी,हिसार में आयोजित किया इस मौके पर हिसार के रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। 87 बार के रक्तदाता सरदानन्द राजली को रक्त वीर से सम्मानित।Ο

ब्लड डोनर ग्रुप हरियाणा के प्रेस प्रवक्ता नशीब राजली ने बताया की सरदानन्द राजली हरियाणा में ब्लड डोनर ग्रुप, हरियाणा के नाम से एक संस्था चलाते हैं जो जरुरतमंद को मौके पर पहुंचकर रक्तदान करते हैं।हमारी टीम में 267 पक्के सदस्य हैं जो पूरे हरियाणा भर से है। अगर किसी जरूरमंत को रक्त की जरूरत हो तो वो हमारे पास सूचना भेजे जैसे ही सूचना मिली हम वो मैसेज हमारे ग्रुप में डाल देते हैं। संबंधित ब्लड ग्रुप के रक्तदाता तुरंत हॉस्पिटल में जाकर ब्लड डोनेट करते हैं।
रक्तदाता सरदानन्द राजली ने बताया की रक्तदान मानव कल्याण में सबसे श्रेष्ठ दान है। वर्तमान समय में इसका कोई विकल्प नहीं है। प्रतिदिन लाखों लोग सड़‌क हादसे में या अन्य किन्ही कार‌णों से घायल होते रहते है, अगर उन्हें सही समय पर रक्त मिल जाए तो लाखों जानें बचाई जा सकती है, लेकिन यह तभी सम्भव है जब हम सभी स्वेच्छा से रक्तदान करें और दूसरे लोगों को इसकी प्रेरणा देने और रक्त के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।लोग एक-दूसरे के ख़ून के प्यासे है। जाति-धर्म के नाम पर सैंकड़ों की संख्या में लोगों का खून बहाया जाता है। हम कहते हैं खून को बहाओं मत दान करों। हमारी टीम का मानना है रक्त के लिए जरुरतमंद इंतजार ना करें, हमारा खून इंतजार करें हमारा रक्तदाता इंतजार करें। जैसे ही सूचना मिले तुरंत जरूरतमंद तक पहुंचने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
ब्लड डोनेट के समय जो रक्त निकाला जाता है, वह शरीर में अतिरिक्त रक्त होता है। और इसकी पूर्ति मात्र 24 घंटों में पूरी हो जाती है। रक्तदान करना एक महत्वपूर्ण सेवा है।
आज इस मौके पर डॉ. युद्धवीर सिंह ख्यालिया, डॉ. करतार सिंह सिवाच, डॉ महावीर सिंह, राकेश शर्मा,आनन्द कुमार, शिवचरण, रामनिवास लोहान आदि शामिल रहे।

*ब्लड डोनर ग्रुप,हरियाणा*

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button