हरियाणा

बुजर्ग के बैंक खाते से 20 लाख रुपये उड़ाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।

बुजर्ग के बैंक खाते से 20 लाख रुपये उड़ाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।

  1. बुजर्ग के बैंक खाते से 20 लाख रुपये उड़ाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।
    रेवाड़ी, ओमप्रकाश डाबला
    थाना रामपुरा पुलिस ने गांव धामलावास निवासी एक बुजर्ग के बैंक खाते से 20 लाख रुपये उड़ाने के मामले में एक आरोपी कोगिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला नीमराना के गांवबाटखानी निवासी सोनू उर्फ सूरज के रूप में हुई है।

जांचकर्ता ने बताया की गांव धामलावास निवासी एक बुजर्ग व्यक्ति अर्जुन सिह ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके दो बैंक अकाउंट रेवाड़ी पीएनबी बैंक मे है जो उसके दोनों अकाउंट में कुल 24 लाख रुपये थे जब उसने 24 अक्टूबर 2024 को अपने बैक अकाउंट चेक किए तो दोनों खातो की स्टेटमैंट से करीब 20 लाख रुपये UPI के माध्यम से निकाले हुए मिले थे जिसमे उसका रजिस्टर मोबाईल न.प्रयोग किया गया था। जो उसका रजिस्टर मोबाईल नंबर कई दिन से उसका पोता कपिल प्रयोग कर रहा था। जब उसने अपने पोते से पूछताछ की तो उसने बताया की मोबाईल का सिम कार्ड उसका दोस्त हिमांशु यादव व सोनु उर्फ सुरज उसे खाने पीने का लालच देकर व बहला फुसलाकर ले गये है। जो सोनु व हिमांशु ने मिलकर आपके मोबाईल न. से UPI के माध्यम से आपके खातो से 20 लाख रुपये निकलवाये है। जिस पर पुलिस ने थाना रामपुरा में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी राजस्थान के जिला नीमराना के गांव बाटखानी निवासी सोनू उर्फ सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button