हरियाणा

Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज को देश का नंबर एक रोडवेज बनाने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं और हरियाणा रोडवेज की एक नंबर रखा जाएगा – अनिल विज

Haryana Roadways: चंडीगढ़, 2 फरवरी – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि “हरियाणा रोडवेज को देश का नंबर एक रोडवेज बनाने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं और हरियाणा रोडवेज की एक नंबर रखा जाएगा हालांकि व्यवस्था परिवर्तन करने के लिए समय लगेगा।

श्री विज आज रोहतक में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

परिवहन विभाग में 650 बसें खरीदी जाएगी, और परिवहन विभाग का बेड़ा होगा सुदृढ़ – विज

हरियाणा में परिवहन व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि “हम परिवहन विभाग में बहुत कुछ करने जा रहे हैं और हम परिवहन विभाग में 650 बसें खरीदने जा रहे हैं और परिवहन विभाग के बेड़े को सुदृढ़ कर रहे हैं। इसी प्रकार, बस की पासिंग में जो भ्रष्टाचार और धांधली होती थी उसको रोकने के लिए हम आटोमेटिक मशीन लगाने जा रहे हैं”।

बस अड्डों पर शुद्ध व स्वच्छ भोजन यात्रियों को उपलब्ध करवाने के लिए हरियाणा टूरिज्म के साथ होगा करार, पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 5 बस अड्डों पर होगी शुरुआत – विज

इसी प्रकार, बस अड्डों पर शुद्ध व स्वच्छ खाने पीने की चीज मिले उसके लिए हम हरियाणा टूरिज्म के साथ करार करने वाले हैं और पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर हम 5 बस अड्डों पर इसकी शुरुआत करने जा रहे हैं। इस पायलट पप्रोजेक्ट की सफलता के बाद इसे आगे विस्तारित किया जाएगा और सभी बस अड्डे पर यह प्रणाली लागू की जाएगी ताकि हरियाणा टूरिज्म द्वारा शुद्ध व स्वच्छ भोजन यात्रियों को मुहैया हो सके। उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा टूरिज्म इस व्यवस्था को नहीं संभाल पाएगा तो जिस प्रकार से रेलवे की कॉरपोरेशन बनी है उस प्रकार की कॉरपोरेशन बनाई जाएगी ताकि यात्रियों को शुद्ध और स्वच्छ खाने पीने की चीजें उपलब्ध हो सके।

यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया जाएगा ट्रैकिंग ऐप – विज

उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए हम ट्रैकिंग ऐप बना रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि अमुक बस कहां पर है और किस स्थान पर संचालित हो रही है और अमुक बस की जानकारी ऐप के माध्यम से यात्रियों को भी पता रहेगी, बस अड्डे के स्टाफ को भी पता रहेगी और अमुक बस की जानकारी वहां पर डिस्प्ले बोर्ड पर भी दिखाई जाएगी। इस प्रणाली में सरकारी बसें और प्राइवेट बसें, सभी की जानकारी उपलब्ध होगी।

केंद्रीय बजट में एक लाख मासिक आय वाले को कर मुक्त कर दिया है जोकि बहुत बड़ी बात है – विज

भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा केंद्रीय बजट में किसान तथा अन्य वर्गों के लिए कुछ भी नहीं मिला, के संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि “एक बुरे आदमी को बुरी चीज ही नजर आती है। उन्होंने कहा कि इतना बेहतरीन बजट आया है कि एक लाख मासिक आय वाले को कर मुक्त कर दिया है जोकि बहुत बड़ी बात है और इस आय वर्ग में बहुत सारे लोग आ जाते हैं क्योंकि एक लाख रुपए बहुत बड़ी राशि होती है। सरकार ने यह बहुत बड़ा कदम उठाया है”।

मोदी सरकार आम आदमी की सरकार है और इस बजट में आप आदमी का ध्यान रखा गया – विज

उन्होंने कहा कि “इसके अलावा और भी कई फैसले किए गए हैं जैसे मोबाइल, डिजिटल इत्यादि घरेलू चीजों पर टैक्स कम किया है, जिससे घर का खर्च कम होगा और इससे सामान्य आदमी को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आम आदमी की सरकार है और इस बजट में आप आदमी का ध्यान रखा गया है और इसे आम आदमी का बजट कहा जाए तो ठीक होगा। उन्होंने कहा कि हुड्डा साहब को पढ़ना नहीं आता जबकि बजट में किसान के लिए क्रेडिट लिमिट को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख किया गया है। इसलिए पहले पढ़ो और फिर बोलो”।

केजरीवाल जी झूठों के सरदार है और वह झूठ का खेल खेलना चाहते हैं – विज

यमुना के पानी को लेकर चल रही राजनीति के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब उन्होंने कहा कि “इस संबंध में कई जवाब दे दिए गए हैं और केजरीवाल जी झूठों के सरदार है और वह झूठ का खेल खेलना चाहते हैं, केजरीवाल जी झूठ बोलकर पैनिक फैलाना चाहते हैं और पैनिक फैलाना भी एक क्रिमिनल ऑफेंस है”।

“हर हालत में भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिल्ली में बनेगी” – विज

दिल्ली के चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि “दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आएगी और केजरीवाल जी पर भ्रष्टाचार के आरोप है और उनकी जमानत हुई है और भ्रष्टाचारी और जमानती को कोई वोट नहीं देता। ऐसे ही उनके कई मंत्रियों के ऊपर भ्रष्टाचार के केस है क्या दिल्ली के लोग भ्रष्टाचारियों को सरकार सौंप देंगे? उन्होने कहा कि इनकी जमानतें हो रखी है यह बरी नहीं हुए हैं और इनके ऊपर अभी केस चल रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के लोग समझदार हैं और हर हालत में भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिल्ली में बनेगी”।

बीजेपी ईडी और सीबीआई की सरकार है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि “फैसला कोर्ट करेगी और कोर्ट में इनको (आप पार्टी) भी अपनी बात रखने का हक है और पुलिस तो पकड़ कर कोर्ट में पेश करती है और कोर्ट पर कोई आरोप नहीं लगा सकते हैं क्योंकि कोर्ट निष्पक्ष फैसला सुनाती है। इन्हें (आप पार्टी नेता/मंत्री) जेल के अंदर कोर्ट ने भेजा और इतने दिनों तक बेल नहीं हुई, तो कोर्ट ने नहीं दी और कोर्ट ने अपराध संगीन माने, तभी कोर्ट ने बेल नहीं दी”।

कांग्रेस द्वारा गद्दारों को लेकर चल रही राजनीति के संबंध में पूछे के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि “आजकल गद्दारों का ही बोलबाला है”।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button