हरियाणा

Haryana News: रोने वाले रोते रहेंगे, जितने वाले जीत गए – विज

Haryana News: चण्डीगढ, 6 फरवरी- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज अपनी सादगी और बेबाकी के लिए देश-प्रदेश में जाने जाते है और आमतौर पर वीआईपी कल्चर से दूर रहते हैं। इसी कडी में उनके मातहत विभागों के अधिकारी बिना अपाईंटमेंट लिए रोजाना दोपहर एक बजे से सायं पांच बजे तक और अंबाला में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मिल सकते हैं, क्योंकि उन्होंने कहा कि वे हर वक्त उपलब्ध रहते हैं।

यह जानकारी आज उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए दी।

मीडिया से वार्तालाप करते हुए श्री विज ने कहा कि ‘‘कुछ अधिकारी रोजाना अपाईंटमेंट मांगते थे, मैं तो उपलब्ध रहता हूं, जब भी आओ मुझसे मिल लो, इसलिए मैंने एक आफिस आर्डर जारी किया है कि दफतर में मैं दोपहर एक बजे से सायं पांच बजे तक रहता हूं, तब अधिकारी मिल सकते है’’।

उन्होंने बताया कि ‘‘अंबाला में भी मैंने अधिकारियों को कह रखा है कि मैं किसी को भी अपाईंटमेंट नहीं देता हूं और सुबह 10 बजे से 12 बजे तक मैं घर पर रहता हूं और मुझसे अधिकारी मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि वैसे, मैंने आज तक किसी को भी अपाईंटमेंट नहीं दी है और यह अपाईंटमेंट मैंने न तो अंबाला में दी है और न ही दफतर में दी हैं। मैं हर वक्त उपलब्ध हूं’’।

उल्लेखनीय है कि परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, श्रम विभाग के प्रधान सचिव, एचवीपीएनएल के प्रबंध निदेशक, डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक, यूएचबीवीएन और एचपीजीसीएल के प्रबंध निदेशक, परिवहन आयुक्त, श्रम आयुक्त, राज्य परिवहन के निदेशक और ईएसआई के निदेशक को पत्र लिखा गया है।

ये (नगर निकाय) चुनाव मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के चेहरे पर लडे जाएंगें- विज

नगर निकायों के चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘अंबाला कैंट में नगर पालिका के चुनाव की घोषणा हो गई है। उन्होंने कहा कि ये (नगर निकाय) चुनाव मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के चेहरे पर लडे जाएंगें। उनके चेहरे पर दिल्ली का चुनाव लडा गया और उनके चेहरे पर महाराष्ट्र का चुनाव भी लडा गया तथा ये चुनाव भी उनके चेहरे पर लडे जाएंगे’’।

‘‘रोने वाले रोते रहेंगे, जितने वाले जीत गए’’ – विज

पत्रकारों द्वारा यह पूछा गया कि संजय राउत ने कहा कि दिल्ली का चुनाव में भाजपा ने पैसे का खेल खेला, जिस पर जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘रोने वाले रोते रहेंगे, जितने वाले जीत गए’’। दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल पर अनिल विज ने कहा कि ‘‘वो पहले दिन से कह रहे हैं कि भाजपा जीतेगी। उन्होंने हरियाणा के एग्जिट पोल पर भी कहा था कि भाजपा जीतेगी, दिल्ली में भी यही होगा और भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है’’।

अमेरिका से सबक लेते हुए हिन्दूस्तान में गैर-कानूनी तरीके से घूम रहे लाखों-करोडों लोगों को भी इनके देशों का रास्ता दिखाना चाहिए – विज

पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप धालीवाल ने अमेरिका से डिपोर्ट हुए युवाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि ट्रंप उनके दोस्त है उन्हें ट्रंप से बात करनी चाहिए। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘यदि गैर-कानूनी तरीके से किसी भी देश में लोग जाएं तो उनको अपने देश से निकालने का पूरा-पूरा अधिकार है। मैं कहता हूं कि हिन्दूस्तान को भी अमेरिका के इस कार्य से सबक लेते हुए लाखों-करोडों लोग हिन्दूस्तान में गैर-कानूनी तरीके से घूम रहे हैं। इनको भी इनके देशों का रास्ता दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जन्म कहीं लेते हैं ओर रोटियां हमारी खाते हैं’’।

‘‘चुनाव तो सारे साल होते रहते हैं तो क्या मोदी जी अपने धार्मिक अनुष्ठान सारा साल बंद रखें’’ – विज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुंभ स्नान पर विपक्ष ने सवाल उठाए तो हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक्स कर तंज कसा और लिखा कि ‘‘चुनाव तो सारे साल होते रहते हैं तो क्या मोदी जी अपने धार्मिक अनुष्ठान सारा साल बंद रखें। राहुल गांधी जी की पार्टी का चुनाव निशान हाथ है तो क्या चुनाव वाले दिन आप (राहुल गांधी) अपने हाथ घर रख कर आते है ?

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button