हरियाणा

Haryana News: अगर अब इस पद को कोई छीनना चाहता है तो बेशक छीन ले उन्हें कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है, विधायक तो रहूंगा वो लोगों ने मुझे बनाया है – अनिल विज

Haryana News: चंडीगढ़/गोहाना 2 फरवरी – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि “जहां तक मंत्री पद छोड़ने की बात है तो मैने ना तो कभी मुख्यमंत्री का पद मांगा और ना ही मंत्री और मंत्री रहते हुए भी उन्होंने कोई आवास नहीं लिया है। अगर अब इस पद को कोई छीनना चाहता है तो बेशक छीन ले उन्हें कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है, विधायक तो रहूंगा क्योंकि वो मुझे लोगों ने बनाया है। केवल एक गाड़ी है, उसे भी ले ले और गाड़ी भी मेरे कार्यकर्ताओं ने देने की बात कही है”। विज ने आज फिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहाल लाल बडोली पर लगे आरोपों के बारे में कहा कि “पार्टी की पवित्रता और सिद्धांत को बनाए रखने के लिए उन्हें (मोहन लाल बडोली) त्यागपत्र दे देना चाहिए और मेरा यही मानना है कि उनको तुरंत त्यागपत्र दे देना चाहिए”। वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि “मेरी आत्मा महसूस करती है कि उनको (मुख्यमंत्री) आसमान से नीचे आना चाहिए। उनको (मुख्यमंत्री) विधायक और मंत्रियों के साथ बैठकर समय बिताना चाहिए”।

विज आज रोहतक और गोहाना में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। गोहाना में आज हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री श्री अनिल विज का गोहाना नगर परिषद की चेयरमैन श्रीमती रजनी विरमानी और उनके पति तथा भाजपा नेता इंदरजीत विरमानी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

विज ने कहा कि “जो आवाज वे उठा रहे हैं उसके पीछे कारण यही है कि हरियाणा सरकार ठीक ढंग से काम करें और मुख्यमंत्री विधायको, मंत्रियों व जनता की आवाज को सुने।

जब तक पुलिस उनको (मोहन लाल) निर्दोष साबित नहीं कर देती, (क्योंकि उन पर 376डी का आरोप है) तब तक उनको त्यागपत्र दे देना चाहिए – विज

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली पर लगाए गए रेप के आरोप के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि “मोहनलाल बडोली ने कहा है मैं निर्दोष हूं और जो गवाह है वो भी कह रही है कि निर्दोष है लेकिन जब तक पुलिस उनको (मोहन लाल) निर्दोष साबित नहीं कर देती, (क्योंकि उन पर 376डी का आरोप है) तब तक उनको त्यागपत्र दे देना चाहिए क्योंकि इनके ऊपर 376 का आरोप है”।

हमारे बड़े-बड़े नेता जैसे कि आडवाणी जी पर भी आरोप लगा था उन्होंने त्यागपत्र दे दिया था यह उनसे बड़े नहीं है – विज*

विज ने कहा कि वह (मोहन लाल बडोली) किस प्रकार से महिलाओं की मीटिंग लेंगे। उन्होने साफ करते हुए ये कहा कि “अब यह कहा नहीं जा सकता कि महिलाओं को बीजेपी से बैन कर दिया गया है, जबकि हम महिलाओं को 30 परसेंट तक बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 376 के आरोप होने पर अध्यक्ष मीटिंग नहीं ले सकता। इसीलिए मैं कह रहा हूं कि जब तक वह (मोहन लाल बाडोली) निर्दोष साबित ना हो जाए (क्योंकि हमारे बड़े-बड़े नेता जैसे कि आडवाणी जी पर भी आरोप लगा था उन्होंने त्यागपत्र दे दिया था यह उनसे बड़े नहीं है) इनको त्यागपत्र दे देना चाहिए।

उनको (मुख्यमंत्री) विधायक और मंत्रियों के साथ बैठकर समय बिताना चाहिए – विज

गत दिनों मुख्यमंत्री उड़ान खटोले से उतरते ही नहीं है,पर दिए गए बयान के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि “जो मेरी आत्मा महसूस करती है क्योंकि मैं नहीं बोलता, मेरी आत्मा बोलती है। विज ने कहा कि मेरी आत्मा महसूस करती है कि उनको (मुख्यमंत्री) आसमान से नीचे आना चाहिए। उनको (मुख्यमंत्री) विधायक और मंत्रियों के साथ बैठकर समय बिताना चाहिए। लोगों की बातों को सुनना चाहिए और लोगों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए”।

“मैं इस्तीफा देने के लिए नहीं बना हूं, मैं इस्तीफा दिलवाने के लिए बना हूं” – विज

कांग्रेस के नेता धर्मपाल मलिक ने अनिल विज पर कहा कि जब उनके (अनिल विज) जैसे दबंग मंत्री की सरकार में कोई नहीं सुन रहा है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए, इस पर अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि “मैं इस्तीफा देने के लिए नहीं बना हूं, मैं इस्तीफा दिलवाने के लिए बना हूं”।

“मैं चुप तो नहीं बैठा और ना ही चुप बैठूंगा क्योंकि जनता का मैंडेट है, जनता का मैंडेट काम करने के लिए है” – विज

जनता अपने आपको कैसे महसूस करें, जब एक मंत्री अपने आप को असहाय महसूस करता है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि “इन चीजों को मैं ठीक कर रहा हूं ना, मैं चुप तो नहीं बैठा और ना ही चुप बैठूंगा क्योंकि जनता का मैंडेट है, जनता का मैंडेट काम करने के लिए है। इसलिए मैं चुप नहीं बैठूंगा उसके लिए आवाज उठाऊंगा और आवाज लगातार उठा रहा हूं क्योंकि चुप रहना भी अपराध है”।

आम आदमी पार्टी षड्यंत्रकारी पार्टी है – विज

दिल्ली में पानी की राजनीति को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी षड्यंत्रकारी है और पानी का इन्होंने षड्यंत्र रचा था लेकिन वह इनको उल्टा पड़ गया।

सौ दिन में कांग्रेस अपना नेता नहीं चुन सकी और विपक्ष की भूमिका भी अदा नहीं कर सकी – विज

विज ने कहा कि सौ दिन में कांग्रेस अपना नेता नहीं चुन सकी और विपक्ष की भूमिका भी अदा नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि विपक्ष आरोप ही लगाएगा और विपक्ष किसी भी चीज को नहीं सराहेगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button