हरियाणा

Haryana News: हरियाणा के मंत्री अनिल विज का पद छोड़ने के सवाल पर बड़ा बयान, सीएम सैनी को दी सीधी चुनौती

Haryana News: रोहतक। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के अपनी ही सरकार के प्रति अभी भी तेवर मुखर ही नजर आ रहे हैं। आज तो उन्होंने अपने मंत्री पद छोड़ने के सवाल पर सीधा सा जवाब दे दिया कि छीनना चाहते हैं तो छीन ले मुझे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं, लेकिन मेरी वरिष्ठता को कोई नहीं छीन सकता, मैं सात बार का विधायक हूं और आवाज उठाने के पीछे मेरा उद्देश्य है कि मुख्यमंत्री विधायक मंत्रियों व जनता की आवाज सुने। अनिल विज आज रोहतक में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे।

विज ने कहा कि जो आवाज वे उठा रहे हैं उसके पीछे कारण यही है कि हरियाणा सरकार ठीक ढंग से कम करें और मुख्यमंत्री विधायक, मंत्रियों व जनता की आवाज को सुने। जहां तक मंत्री पद छोड़ने की बात है तो मैने ना तो कभी मुख्यमंत्री का पद मांगा और ना ही मंत्री और ना ही मुख्यमंत्री का पद मांगा, मंत्री रहते हुए भी उन्होंने कोई आवास नहीं लिया है। अगर अब इस पद को कोई छीनना चाहता है तो बेशक छीन ले उन्हें कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। गाड़ी भी मेरे कार्यकर्ता देने की बात कह रहे हैं।

वहीं उन्होंने दिल्ली यमुना विवाद को लेकर कहा कि अरविंद केजरीवाल तो झूठों के सरदार हैं और वह इसके माध्यम से जनता में डर का माहौल पैदा करना चाहते हैं जो गैरकानूनी है। अरविंद केजरीवाल पर खुद भ्रष्टाचार के आरोप है और वह जमानत पर बाहर हैं। दिल्ली की जनता अब भ्रष्टाचारियों को सत्ता नहीं सपेगी। साथ ही उन्होंने बजट पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को तो पढ़ना भी नहीं आता है। बजट में किसानों वह आम जनता को लेकर बेहतरीन प्रावधान किए हैं।

वही अनिल विज ने कहा कि वह हरियाणा रोडवेज को नंबर वन बनाकर ही छोड़ेंगे, जिसके लिए बस स्टैंड पर बेहतरीन खाना मिले, उसके लिए उन्होंने हरियाणा टूरिज्म विभाग के साथ एमओयू साइन किया है और फिलहाल 5 बस स्टैंड पर उनके खाने की सुविधा शुरू हो जाएगी और अगर जरूरत पड़ी तो रेलवे की तर्ज पर हरियाणा रोडवेज फूड कॉरपोरेशन बनाकर खाने का इंतजाम करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि रोडवेज में एक ट्रैकिंग एप भी बनाई जा रही है ताकि यह पता चल सके कि कौन सी बस कहां पर है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button