हरियाणा

Haryana News: झज्जर के लघु सचिवालय में जिला विकास व समन्वय निगरानी समिति बैठक लेने पहुंचे कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा

Haryana News: जगदीप राज्याण, ब्यूरो चीफ, झज्जर । झज्जर के लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता रोहतक लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने की। इस दौरान कमेटी सदस्य विधायक बेरी डॉ रघुवीर सिंह,विधायक झज्जर गीता भुक्कल,विधायक बादली कुलदीप वत्स,विधायक बहादुरगढ़ राजेश जून,सदस्य सचिव डीसी प्रदीप दहिया के अलावा दिशा कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। मीटिंग में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जिला में चलाई जा रही विभिन्न विकास परियोजनाओं,लोक हितैषी नीतियों सहित अन्य ढांचागत विकास व मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी विकास परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के साथ समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस राज के दौरान मंजूर शुदा परियोजनाओं पर काम शुरू नहीं किए जाने पर अधिकारियों से लिखित में रिपोर्ट मांगी है और कहां की कांग्रेस राज में मंजूर शुदा परियोजनाओं पर जल्द काम शुरू करवाया जाए l दिल्ली चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर बोले लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा कहां दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी जिसके लिए पूरी मेहनत से कांग्रेस पार्टी दिल्ली में काम कर रही है l आम आदमी पार्टी द्वारा कांग्रेस पर बीजेपी पार्टी की बी टीम होने के आरोप को लेकर पूछे गए सवाल पर बोले दीपेंद्र हुड्डा कहा मुझे विश्वास है कि दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और जहां तक आम आदमी पार्टी की बात है तो हरियाणा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी की सहायक टीम बनाकर काम किया यह हमने आदमपुर विधानसभा चुनाव में भी देखा और हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से गठबंधन की बातचीत चल रही थी लेकिन आम आदमी पार्टी ने अपनी उम्मीदवार घोषित कर दिए और उसे समय आम आदमी पार्टी को गठबंधन धर्म याद नहीं आया और समय-समय पर उनकी क्या भूमिका और क्या बयान रहते हैं यह बात आप उनसे ही पूछिए l
Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button