हरियाणा

Haryana News: दिल्ली चुनाव पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तंज, कही ये बात

Haryana News: राहुल जाखड़, ब्यूरो चीफ, अम्बाला, 11 जनवरी। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने देशवासियों को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को एक वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि यह हिन्दुस्तान का पुनर जागरण है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री विज ने कहा कि 500 साल से हमारे कण कण में विराजमान भगवान राम के जन्मस्थान पर अनाधिकृत कब्जा हुआ था। कब्जा छुडवाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन से वहां भव्य मंदिर बना है और प्राण प्रतिष्ठा हुई है तथा सारा देश आज वो कार्यक्रम लाइव देख रहा है।

सांसद चंद्रशेखर आजाद के बयान कि महाकुंभ में वही लोग जाएंगे जिन्होंने पाप किए है पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि सनातन को समझना हर आदमी के बस की बात नहीं है। सनातन के तहत क्या-क्या आयोजन क्यो व कब किए जाते है इसकी समझ भी उसी को होगी जो सनातन को समझता है। जिनको सनातन की समझ नहीं उन्हें बयान देने का अधिकार नहीं।

दिल्ली चुनावों पर मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तंज, कहा कांग्रेस का हाल “न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी” वाला है

दिल्ली चुनावों से पहले कांग्रेस ने दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपए देने का ऐलान किया है, जिसका नाम प्यारी दीदी योजना है। इस पर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस का हाल है “न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी” वाला है। उन्हें पता है कांग्रेस नहीं आएगी इसलिए वे कुछ भी बोलते रहते है।

किसान पंजाब में आंदोलन कर रहे हैं, केजरीवाल बड़े-बड़े बयान देते है, मगर आज तक उन्होंने किसानों के पास जाकर बात नहीं की : मंत्री अनिल विज

किसान नेता डल्लेवाल की लगातार बिगड़ती तबीयत को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह आंदोलन पंजाब की धरती पर हो रहा है और ज्यादातर किसान भी पंजाब के है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और आप के नेता केजरीवाल बड़े-बड़े बयान देते है लेकिन आज तक जाकर उनसे बात नहीं की, आलम तो ये है कि कोर्ट ने डल्लेवाल की सेहत को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए थे लेकिन आज तक वे उसकी पालना नहीं करवा पाए।

वही, आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये जो ज्ञान आ रहा है वो चुनाव के वक्त ही क्यों आता है ? पिछले 10 सालों में आम आदमी पार्टी ने क्या किया है आज वे बोल रहे है “मै टेंपो ऑटो वाले सबको दूंगा लेकिन तब दूंगा जब दोबारा उन्हें वापिस लाओगे”।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button