हरियाणा

Hansi News: हांसी की 21 जनवरी की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

Hansi News: हांसी की 21 जनवरी की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

सट्टा खाईवाल करते आरोपी गिरफ्तार 15600/- रुपए बरामद।

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार जिला भर में अपराधो पर लगाम लगाते हुए थाना शहर हांसी पुलिस ने सट्टा खाईवाल करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस प्रवक्ता कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना शहर हांसी पुलिस ने सट्टा खाईवाल करते रंगे हाथों आरोपी को गिरफ्तार कर, कुल 15600- रुपए बरामद किए।आरोपी के खिलाफ थाना शहर हांसी में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग अकिंत कर आगे की कार्रवाई शुरू की।पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार थाना शहर हांसी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति न्यू ऑटो मार्केट हांसी पर सरेआम सट्टा खाईवाल कर रहा है। इस सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया। टीम ने मौका पर जाकर जनक पुत्र महाबीर निवासी ढाणा कलां को 15600/- रुपए सहित गिरफ्तार कर रुपयों को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर आरोपी को बाद कानूनी कार्रवाई पुलिस बेल पर रिहा किया गया।
ताश के पत्ते द्वारा जुआ खेलते हुए 4 व्यक्ति गिरफ्तार, 2100/- रुपए बरामद।
पुलिस अधीक्षक हांसी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार जिला भर में अपराधों पर अंकुश  लगाते हुए जुआ व सटा के खिलाफ चलाया जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना शहर हांसी पुलिस ने ताश के पत्तो द्वारा जुआ खेलते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।  गिरफ्तार व्यक्तियों के कब्जे से कुल जुआ राशि 2100/- रूपए बरामद किए गए। पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार थाना शहर हांसी पुलिस को दौराने गश्त पड़ताल गुप्त सुचना मिली की कुछ व्यक्ति राजकीय कॉलेज हांसी के पास ताश पत्तो के साथ जुआ खेल रहे है अगर फौरी तौर पर रेड कि जावे तो काबु आ सकते है। थाना शहर हांसी पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बलराज पुत्र रामफल, हिमान्शु पुत्र आत्म प्रकाश, रिन्कु पुत्र ईश कुमार निवासी जगदीश कॉलोनी हांसी व सोनू पुत्र शीशराम निवासी सिसाय पुल हांसी को 2100/- रुपए सहित गिरफ्तार कर थाना शहर हांसी में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग अंकित किया गया। आरोपियों को बाद कानूनी कार्यवाही पुलिस बेल पर रिहा किया गया।
15 लीटर लाहन सहित एक महिला को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक हांसी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार जिला भर अपराधो पर लगाम लगाते हुए थाना बास पुलिस ने 15 लीटर लाहन सहित बबली पत्नी सुरेश निवासी उगालन को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार थाना बास पुलिस ने गश्त पड़ताल दौरान एक महिला को गांव उगालन से 15 लीटर लाहन सहित गिरफ्तार कर महिला के खिलाफ थाना बास में शराब अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर अवैध लाहन को कब्जा पुलिस में लिया गया है। आरोपिया को बाद कानूनी कार्रवाई पुलिस बेल पर रिहा किया गया।
हत्या मामले में आरोपियों को शरण देने वाला 7 वां आरोपी गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक हांसी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार जिला भर अपराधो पर लगाम लगाते हुए सीआईए स्टाफ हांसी पुलिस ने वर्ष 2022 में हुई हत्या के मामलें में हत्या के मुख्य आरोपियों को शरण देने वाले आरोपी अशोक पुत्र जसंवन्त निवासी नलवा को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी ने वर्ष 2022 में गांव पुट्ठी से बेडवा रोड़ पर हुए डबल मर्डर में हत्या के मुख्य आरोपियों को शरण दी थी। सीआईए स्टाफ हांसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार बेल पर रिहा किया गया।
थाना शहर हांसी पुलिस ने किया कॉलोनी वासियों को नशे के बारे जागरुक।
पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा भा.पु.से. के कुशल नेतृत्व में कार्य करते हुए थाना प्रबंधक थाना शहर हांसी इंस्पेक्टर संदानंद व प्रभारी पुलिस चौकी अनाज मंडी उप निरीक्षक कपिल देव ने जगदीश कॉलोनी हांसी का दौरा कर कॉलोनी वासियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।  थाना प्रबंधक शहर हांसी ने कॉलोनी वासियों से मुलाकात कर कॉलोनी की सुरक्षा व पुलिस से संबंधित समस्याओं के बारे में पूछा और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई गई हैं और सभी चाहते है कि हमारा राज्य हरियाणा नशे से मुक्त हो। उन्होंने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है। हम सब की ये नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम सब नशे से दूर रहे और दूसरो को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करे। प्रभारी चौकी उप निरीक्षक कपिल देव ने कहा कि हम सब की यह जिम्मेवारी है कि पहले हम खुद को सुधारे, फिर परिवार, आसपास और स्कूलों में नशे को घुसने न दे। अभिभावक, परिवारजन और अध्यापकगण बच्चों पर ध्यान दे, उनकी हरकतों पर नजर रखें। नशे की समस्या विकराल रूप ले रही है। 18 साल से कम उम्र के युवक भी नशे के आदि हो रहे है। जो फिर उसकी पूर्ति के लिए क्राइम भी कर रहे है। नशा बेचने वाला खुद भी बर्बाद होता है और दूसरो को भी बर्बाद करते है। आप सब भी सचेत रहे। पुलिस नशा करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनका इलाज भी करवा रही है।कॉलोनी में किसी भी नागरिक को नशा तस्करी के बारे ने सूचना मिले तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचित करे।
हांसी ट्रैफिक पुलिस ने आमजन को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
पुलिस अधीक्षक हांसी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल नेतृत्व में कार्य करते हुए हांसी ट्रैफिक पुलिस ने रोड सेफ्टी माह के दौरान वाहन चालकों को अपनी लेन में यात्रा करने तथा यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के बारे में जागरूक किया। रोड सेफ्टी माह के दौरान हांसी को एक्सीडेंट फ्री बनाने की मुहिम के तहत पुलिस द्वारा वाहन चालकों, आमजन तथा छात्रों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत हांसी ट्रैफिक पुलिस से SI सुरेश कुमार ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया तथा सड़क सुरक्षा नियमों के महत्व को समझाते हुए बताया कि सड़क पर यात्रा करते समय वाहन चालकों को सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए विशेष ध्यान रखना होता है जिसके लिए सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा नियम बनाए गए हैं ताकि उनका पालन कर यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सके तथा वह किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना का शिकार न हो और उन्हें कोई शारीरिक हानि न पहुंचे। सरकार द्वारा बनाए गए नियमों के तहत वाहन चालकों के लिए सड़क पर अलग-अलग लेन बनाई गई है ताकि वह उस लेन में यात्रा करते समय सुरक्षित यात्रा करें। अपनी लेन से हटकर दूसरी लाइन में यात्रा करने पर सड़क दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है और वाहन आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं जिसमें कई बार बड़ी शारीरिक हानि हो सकती है इसलिए इस प्रकार की सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक है कि वाहन चालक अपनी लेन में यात्रा करें। इसके साथ ही वाहन चालक अन्य सड़क सुरक्षा नियम जैसे यातायात उपकरणों का उपयोग करना, सरकार द्वारा तय की गई गति सीमा में यात्रा करना, रेड लाइट जंप न करना, गलत दिशा में वाहन न चलाना मुख्यतः शामिल है और इनकी पालना करना अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा नियम यात्रियों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं इसलिए इन्हें हल्के में न लें और इनकी पालना कर पुलिस के कार्यों में सहयोग करें। धुंध के समय अधिक सतर्कता से साथ वाहन चलाए।
उप पुलिस अधीक्षक नारनौंद व एस.एच.ओ शहर हांसी ने थाना नारनौंद व शहर हांसी में सर्राफा व्यापारियों, पट्रोल पंप सचांलको व शराब ठेकेदारो के साथ बैठक कर सुरक्षा के मुद्दों पर बातचीत की।पुलिस अधीक्षक हांसी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक नारनौंद श्री राज सिंह व एस.एच.ओ थाना शहर हांसी इंस्पेक्टर संदानंद ने आज थाना नारनौंद व थाना शहर हांसी में सुरक्षा के मध्यनजर रखते हुए सर्राफा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों, पट्रोल पंप सचांलको व शराब के ठेकेदारो संग बैठक की गई। व्यापारियों/व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया तथा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा दिये गये सुझावों को भी अमल में लाने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने ने कहा कि कस्बा नारनौंद व हांसी शहर के सदर बाजार,चौपटा बाजार,बजरिया चौक, भीड़-भाड़ वाले स्थान तथा सर्राफा बाजार में राईडर व सादे कपड़ों में पुलिस द्वारा पैदल गश्त की जायेगी। बाहर से आने वाले व्यापारियों की सूचना प्राप्त होने पर सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की जायेगी। उन्होंने ने कहा कि दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों, पट्रोल पंपो पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे इस तरह से लगवाए कि आने-जाने वाले व्यक्तियो का चेहरा साफ दिखाई दे और आप-पास कोई खाली प्लाट हो तो उस पर विशेष निगरानी रखे हो सके तो उस स्थान की निगरानी के लिए कैमरा लगवाया जावे। अगर बाजार में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो इसकी सुचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 88130-89302 व डायल 112 पर दें।उन्होंने कहा कि बाजार में गश्त बढ़ाकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है। सर्राफा बाजार के व्यापारियो से अपील की है कि दुकान पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की वेरीफिकेशन जरुर कराया जाए तथा रात्री के समय़ चौकीदार की व्यवस्था भी सुनिश्चित कि जाए ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। उप पुलिस अधीक्षकक महोदय पट्रोल पंप सचांलको से कहा कि कैमरों को इस प्रकार स्थापित करवाएं कि सामने से गुजरने वाले व्यक्तियों के हाव भाव, उनका चेहरा और वाहनों की नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से दिखाई दें। सीसीटीवी की डीवीआर की सेफ्टी सुनिश्चित करें। साथ ही डीवीआर के डेटा को ऑनलाइन भी सुरक्षित करें। कैमरे हर समय काम करते हैं, इससे आपराधिक गतिविधियों पर निगाह रखी जा सकती है। पेट्रोल पंप संचालकों के लिए नकदी प्रबंधन एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि व्यवसाय में बड़ी मात्रा में नकद लेनदेन शामिल होता है। चोरी और धोखाधड़ी के जोखिम को कम करने के लिए उचित नकदी प्रबंधन प्रक्रियाओं और प्रणालियों की आवश्यकता है। अपराध होने पर कैमरे पुलिस के भी सहायक होते हैं। कैश अधिक होने पर उसे तुरंत बैंक में जमा करवाए। सुरक्षा के दृष्टि से डायल 112 व पुलिस की गाड़ियां बाजारों में पेट्रोलिंग करती रहती है। किसी भी प्रकार की आशंका होने पर बिना किसी देरी के पुलिस को सूचित करें। कोई भी नया कर्मचारी या नौकरी पर रखें तो उसकी पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य करवाएं और बिना नम्बर प्लेट के वाहनो व ना ही किसी प्रकार की बोतलो मे तेल न डाले।
इस गोष्ठी से व्यापार मण्डल के समस्त पदाधिकारी संतुष्ट हुए और उनके द्वारा भी पुलिस का सहयोग देने की बात कही।
Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button