
खेल-खेल में शिक्षा बच्चों के तनाव को कम करती है: देवेंद्र चतुर्भुज अत्री। उपमंडल के गांव उचाना खुर्द के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में विधायक द्वारा निर्धारित किया गया निरीक्षण कार्यक्रम
खेल-खेल में शिक्षा बच्चों के तनाव को कम करती है: देवेंद्र चतुर्भुज अत्री। उपमंडल के गांव उचाना खुर्द के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में विधायक द्वारा निर्धारित किया गया निरीक्षण कार्यक्रम
खेल-खेल में शिक्षा बच्चों के तनाव को कम करती है: देवेंद्र चतुर्भुज अत्री। उपमंडल के गांव उचाना खुर्द के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में विधायक द्वारा निर्धारित किया गया निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज प्रत्येक कक्षा कक्ष में खंड शिक्षा अधिकारी रणपाल श्योकंद तथा शिक्षाविद रामचंद्र अत्री सहित निरीक्षण किया। विधायक को अपने बीच देखकर विद्यार्थी खुश थे और अपने अनुभवों को साझा कर रहे थे। विधायक द्वारा खुले मन से कहा गया कि आज उनके क्षेत्र के सभी राजकीय विद्यालयों में प्राइवेट विद्यालयों से भी बढ़िया पढ़ाई हो रही है यहां खेल-खेल में शिक्षा और सर्वांगीण विचारधारा को अपनाकर विद्यार्थियों में अपेक्षित बदलाव आ रहे हैं। सरकार द्वारा मिड डे मील, निपुण जैसी स्कीम को अपनाकर स्वादिष्ट व्यंजन लेते हुए विद्यार्थी अपने ज्ञान का स्थाईकरण कर रहे हैं। उनके द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी से उन विद्यालयों की सूची मांगी है जहां पर पीने के पानी की सही व्यवस्था नहीं है जन स्वास्थ्य विभाग को उन्होंने आदेश दिया है कि प्रत्येक विद्यालय में स्वच्छ जल पहुंचना उनकी नैतिक तथा अनिवार्य जिम्मेदारी होगी। विद्यार्थियों के शौचालय शहरों की तर्ज पर आकर्षक होने चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय मुखिया कुलवंत द्वारा विद्यालय के लिए बिजली फिटिंग, स्टेज चबूतरा, मिड डे मील की रसोई की मांग की जिनको विधायक द्वारा निकट भविष्य में पूरा करने का आश्वासन दिया इसके अलावा सरपंच सतबीर व ग्रामीणों द्वारा अपना मांगपत्र सोपा जिनकी फीजिबिलिटी चेक करवा कर पूरा करने के आश्वासन दिए गए। निरीक्षण का संचालन मास्टर रामप्रसाद ने किया। इस अवसर पर बलवान पूनिया, बलराज प्रधान, करमचंद, अनिल जेई, प्रमोद एबीपीओ, शीशपाल, अमित कुमार, प्रमोद, देवेंदर इत्यादि गण मान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
