देशराज्य

आज सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें 28 दिसंबर रविवार

आज सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

 

*1* मन की बात का 129वां एपिसोड, 2026 की चुनौतियों-संभावनाओं पर चर्चा कर सकते हैं; पिछले कार्यक्रम में वोकल फॉर लोकल की चर्चा की थी

*2* नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं, चुनाव 18 जनवरी से शुरू होंगे, 20 को ऐलान होगा, इसी महीने कार्यकारी अध्यक्ष बने

*3* VB-G RAM G: शिवराज ने कहा- कांग्रेस बहा रही ‘मगरमच्छ के आंसू’, सुधांशु बोले- भ्रामक प्रचार कर रहा विपक्ष

*4* ‘कांग्रेस के पास न नीयत है, न नीति…’, राहुल गांधी ने मनरेगा खत्म करने के फैसले पर उठाए सवाल तो भड़के शिवराज चौहान

*5* शिवराज बोले- हर भारतीय को एक दक्षिण भारतीय भाषा सीखनी चाहिए, मैं भी एक सीख रहा हूं; इससे राष्ट्रीय एकता मजबूत होगी

*6* कांग्रेस पांच जनवरी से शुरू करेगी ‘मनरेगा बचाओ अभियान’, राहुल बोले- संघीय ढांचे पर हमला

*7* ‘कैबिनेट से पूछे बिना PMO ने खत्म किया मनरेगा’, राहुल गांधी बोले- नोटबंदी जैसा विनाशकारी फैसला

*8* 8वां वेतन आयोग; 12 लाख तक की आमदनी टैक्स फ्री और GST सुधार, 2025 बना आर्थिक बदलावों का गवाह

*9* प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य और वरिष्ठ अर्थशास्त्री संजीव सान्याल ने देश की आर्थिक नीतियों, विशेषकर ‘मुफ्त की रेवड़ी’ कल्चर और पुरानी पेंशन योजनाओं की वापसी को लेकर एक गंभीर चेतावनी जारी की है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि बिना सोचे-समझे बांटी जा रही सब्सिडी और पेंशन के भारी-भरकम वादे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक ऐसा वित्तीय बोझ तैयार कर रहे हैं, जो भविष्य की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल सकता है

*10* चुनाव आयोग ने विशेष पुनरीक्षण के बाद असम की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की है, जिसमें 10.56 लाख नाम हटाए गए हैं। राज्य में अब 2.51 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं। मतदाता 22 जनवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं और अंतिम सूची 10 फरवरी को जारी होगी

*11* उन्नाव रेप केस में बड़ा अपडेट, कुलदीप सेंगर की सजा सस्पेंड के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

*12* अरावली हिल्स में खनन मामले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, 3 जजों की बेंच सोमवार को करेगी सुनवाई

*13* केरल CM बोले- कर्नाटक में बुलडोजर नीति, मुस्लिमों के घर तोड़े, डीके शिवकुमार ने कहा- बाहरी नेता दखल न दें; बेंगलुरु में 200 घर तोड़े गए हैं

*14* अतिक्रमण के खिलाफ अभियान का CM सिद्धारमैया ने किया बचाव, बोले- अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई जरूरी, सिद्धारमैया ने यह टिप्पणी तब की, जब उनके केरल के समकक्ष पिनरई विजयन का बयान सामने आया। विजयन ने बंगलूरू में कथित बुलडोजर कार्रवाई की निंदा की थी।

*15* PM मोदी की तस्वीर साझा कर दिग्विजय सिंह ने मचाई हलचल, बीजेपी बोली- यह राहुल के नेतृत्व के खिलाफ खुला विरोध

*16* बिहार के जुमई में भीषण ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के 3 डिब्बे नदी में गिरे, कई पुल से लटके

*17* मां बनी कसाई, मराठी नहीं बोल पाने पर बेटी को मार डाला; महाराष्ट्र में खौफनाक घटना

*18* वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 टीम इंडिया के कप्तान बने, साउथ अफ्रीका दौरे के लिए कमान मिली; वर्ल्ड कप में आयुष म्हात्रे ही कप्तान होंगे

*19* 2025 में शेयर बाजार से विदेशी-निवेशकों का सबसे बड़ा एग्जिट, रिकॉर्ड ₹1.58 लाख करोड़ निकाले; 2026 में FII की वापसी की उम्मीद

*20* चीनी ट्रेन 2 सेकेंड में 700 kmph की स्पीड तक पहुंची, रफ्तार का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, इंजीनियर्स को 10 साल बाद मिली सफलता
Today News

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button