
जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस झील गांव में हुआ आयोजित। महिला अब अबला नहीं सबला है: भारद्वाज
. जिला पंचायत एवं विकास प्रशासन की ओर से उप मंडल उचाना के गांव झील में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हुआ। गांव की सरपंच मुकेश देवी की अध्यक्षता में राकेश भारद्वाज जिला कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन उचाना साहित्य सेवा संगठन के महासचिव मास्टर रामप्रसाद ने किया। गांव की महिलाओं की ओर से सरपंच द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि राकेश भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि अब महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है अब अबला सबला हो चुकी है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा हरियाणा के पानीपत की धरती से दिया था। उस समय बेटियों की संख्या हजार के पीछे 721 थी लेकिन अब सोच बदल चुकी है बेटियों की संख्या 900 पार हो चुकी है। आज हरियाणा की बेटियां पूरे देश में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है। मीना और अंजू उत्साही महिलाओं द्वारा आप बीती कहानी सुनाई ताकि महिलाएं प्रेरित हो सके। गांव के राजकीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा बेहतर नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एडीपीओ बलिंदर सिंह, एससीपीओ गौरव ,रमेश, कुलदीप सचिव, मौलिक हेड राजपाल, सुमन ,सुलोचना, रविंद्र ,प्रेम सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
