दल बदलू नेताओं को आगामी 6 वर्ष तक चुनाव न लड़ने दे चुनाव आयोग: जोरा सिंह। उप मंडल उचाना के कांफ्रेंस हॉल में राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल व निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की आवश्यक बैठक बुलाई गई जिसकी अध्यक्षता उचाना के तहसीलदार सुरेश कुमार ने की। मीटिंग के एजेडे पर चर्चा

दल बदलू नेताओं को आगामी 6 वर्ष तक चुनाव न लड़ने दे चुनाव आयोग: जोरा सिंह। उप मंडल उचाना के कांफ्रेंस हॉल में राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल व निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की आवश्यक बैठक बुलाई गई जिसकी अध्यक्षता उचाना के तहसीलदार सुरेश कुमार ने की। मीटिंग के एजेडे पर चर्चा करते हुए बीआरसी रणपाल श्योकंद ने प्रतिभागियों को अवगत करवाया कि आप अपनी पार्टी की ओर से चुनाव आयोग द्वारा आमंत्रित अपने बहुमूल्य सुझाव लिखित में दें। जननायक जनता पार्टी के जिला प्रधान जोरा सिंह ने कहा की किसी भी दल से दल बदलू नेता को आगामी 6 वर्षों तक चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं देना चाहिए। वोटर लिस्ट रंगीन हो तथा बेल्ट पेपर पर भी रंगीन पट्टीका चिपकाए जानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी की ओर से जगमिंदर कोच द्वारा लिखित में दिया गया कि चुनाव आयोग बेल्ट पेपर पर चुनाव करवाए, चुनाव से 72 घंटे पहले प्रचार पर पूर्ण पाबंदी लगनी चाहिए। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी झुंड बनाकर एक-एक गांव के अंदर हजारों गाड़ियां लेकर घुस जाते हैं। सीपीआईएम के जोध सिंह ने कहा कहां कि कोई भी प्रत्याशी केवल एक ही सीट से चुनाव लड़े। चुनाव बेल्ट पेपर पर हों,चुनाव संपन्न होते ही उसके दो दिन बाद ही गिनती होनी चाहिए। बीजेपी के सतीश जांगड़ा ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन स्कीम तुरंत लागू करें। चुनाव के दौरान नशा और अवैध पैसा पूर्ण रूप से रोका जाए। इस अवसर पर मीटिंग का संचालन मास्टर रामप्रसाद ने किया। नायब तहसीलदार सुरेश कुमार द्वारा सभी पार्टी प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर अमित कुमार, भूप सिंह , राजेश, गीता रानी, ज्योति , जय भगवान शर्मा , बलिंदर सिंह इत्यादि मौजूद रहे।