उत्तर प्रदेश

बरेली में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की कार गाय से टकराई, बाल-बाल बचे

बरेली में शनिवार रात उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की कार का एक्सीडेंट हो गया। काफिले में अचानक सामने आ गई एक गाय से उनकी कार टकरा गई, जिससे वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना के समय मौर्य को कोई चोट नहीं आई। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें तुरंत दूसरी गाड़ी में बैठाकर सुरक्षित रूप से बरेली एयरपोर्ट ले जाया गया। इस हादसे के कारण कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि अति विशिष्ट लोगों की यात्राओं के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर और सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के निर्देश दिए हैं।

केशव प्रसाद मौर्य बरेली में दिवंगत विधायक श्याम बिहारी लाल के परिवार से मिलने और बदायूं में विधायक हरीश शाक्य के घर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने आए थे। काफिला एयरपोर्ट की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button