
कांग्रेसजनों ने दिल्ली में मनाया सांसद दीपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन कोसली,
युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव बहाला के नेतृत्व में कोसली हल्के के कांग्रेसजनों ने दीपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन उनके निवास स्थान दिल्ली में पहुंच कर केक काट मनाया ।
कांग्रेसजनों ने दिल्ली में मनाया सांसद दीपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन
कोसली,
युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव बहाला के नेतृत्व में कोसली हल्के के कांग्रेसजनों ने दीपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन उनके निवास स्थान दिल्ली में पहुंच कर केक काट मनाया । इस दौरान उनके साथ गए कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ व केक खिलाकर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
याद ने कहा की सांसद प्रदेश के युवाओं के आदर्श हैं। उन्होंने हमेशा संसद में हरियाणा के युवाओं, महिलाओं, गरीबों व बेरोजगारों की आवाज को बुलंद करते हैं।दीपेंद्र सिंह हूडा ऐसा नेता है जिन्होंने हमेशा जनता के हित के लिए प्रदेश में काम किया ।वह दिनरात महेनत कर जनता की आवाज को उठाने का प्रयास करते हैं व प्रदेश के हर तबकी की आवाज को ऊपर तक पहुचाते है।व जनता के दिलो में बसते हैं और लोगो के बीच जाकर नई ऊर्जा भरते हैं।उन्होंने कहा प्रदेश में लगातार कांग्रेस को आगे लाने प्रयास करते हैं।ऐसे नेता पर हमें गर्व है जिनसे हम जुड़े हुए हैं।इस अवसर पर ओमप्रकाश डाबला, रामौतार गुज्जर, सरपंच श्योराज सिंह,एडवोकेट तिलक यादव प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस,धर्मेंद्र कुमार,सतीश प्रधान,सरपंच कृष्ण देव,विक्की ,गोधू बलधन आदि उपस्थित थे।

