राज्य

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें.

आज सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें.

1 अमित शाह बोले-तमिलनाडु में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार, अप्रैल 2026 में NDA सरकार बनेगी; गृहमंत्री ने तमिल में बोल ना पाने पर माफी मांगी

2 शाह ने तमिलनाडु की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तमिलनाडु में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। तमिलनाडु सरकार का सिर्फ एक ही मकसद है, और वो है मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन को राज्य का मुख्यमंत्री बनाना। मैं तमिलनाडु के लोगों से कहना चाहता हूं कि तमिलनाडु में वंशवादी राजनीति का अंत करने का समय आ गया है

3 ICG को मिलेगा पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत ‘समुद्र प्रताप’, रक्षा मंत्री करेंगे राष्ट्र को समर्पित,राजनाथ सिंह 5 जनवरी को तटरक्षक बल के पहले स्वदेशी रूप से तैयार प्रदूषण नियंत्रण पोत ‘समुद्र प्रताप’ को बेड़े में शामिल करेंगे।

4 आज सुबह उत्तर-पूर्व भारत के दो राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक तरफ असम के मोरीगांव में 5.1 की तीव्रता का भूकंप सुबह 04:17 बजे आया, दूसरी ओर त्रिपूरा के गोमती में सुबह 03:33 बजे 3.9 की तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि मोरीगांव में आए तेज झटकों के बाद भी अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है

5 भाजपा नेता और पूर्व सांसद मेनका गांधी ने आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की आलोचना की है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पूरे भारत में नफरत का माहौल बना दिया है। न्यायाधीशों ने जो किया है वह गलत है।

6 कांग्रेस ने पांच राज्यों के लिए उम्मीदवार चयन समितियों का किया गठन, प्रियंका गांधी को असम की जिम्मेदारी

7 केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप सेना ने आधुनिक युद्ध की चुनौतियों का सामना करने के लिए एक लाख से अधिक ड्रोन ऑपरेटरों का पूल तैयार किया है। तैयार नया विशेष बल भैरव पैदल सेना को आधुनिक और घातक बनाएगा, जो दुश्मन पर कहर बनकर टूटने को पूरी तरह तैयार है

8 पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सियासत गरमा गई है। मतुआ समुदाय ने वैध नाम हटाए जाने और एक गोसाय पर कथित हमले का आरोप लगाया है। इसी के विरोध में टीएमसी समर्थित मतुआ समुदाय ने राज्यभर में सड़क जाम का एलान किया है।

9 मतुआ महासंघ का आरोप है कि भाजपा और आरएसएस से जुड़े कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के इशारे पर मतुआ धार्मिक नेताओं पर सुनियोजित हमला किया। महासंघ ने कहा कि सोमवार को होने वाले सड़क जाम के दौरान गोसाय पर हुए हमले की तुरंत जांच और वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों को दोबारा जोड़ने की मांग की जाएगी।

10 मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर कहा, ‘पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान देखी जा रही गंभीर अनियमितताओं, प्रक्रियात्मक उल्लंघनों और प्रशासनिक खामियों के संबंध में अपनी गहरी चिंता व्यक्त करने के लिए मैं एक बार फिर आपको पत्र लिखने के लिए विवश हूं।’

11 महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भाजपा और शिवसेना के 32 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जाने के बाद विपक्षी शिवसेना (यूबीटी) और एमएनएस ने नगर निगम चुनावों में धांधली का आरोप लगाया है। विपक्ष ने इसे लेकर कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है

12 इंदौर के बाद गांधीनगर में दूषित पानी, 104 बच्चे बीमार, अस्पताल में नए वार्ड खोलने पड़े; पाइप लाइन में लीकेज से पानी में सीवेज की गंदगी मिली

13 बूंदी जिले में चौथ माता मंदिर पैदल जा रहे श्रद्धालुओं पर कपास से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में तीन की मौत, आठ से अधिक घायल हुए। कोटा एमबीएस में इलाज जारी है। विधानसभा अक्ष्यक्ष ओम बिरला ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक निर्देश दिए

14 चीन बोला- अमेरिका मादुरो को तुरंत रिहा करे, राष्ट्रपति को अगवा करना गलत; उत्तर कोरिया भी वेनेजुएला के समर्थन में, कहा- अमेरिका गुंडागर्दी कर रहा

15 मौसम का अलर्ट: पहाड़ों से मैदान तक ठंड का कहर, कश्मीर-हिमाचल में पारा माइनस; उत्तर भारत घने कोहरे में लिपटा

आज सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button