
पंचकूला में शादी का झांसा देकर युवती का उत्पीड़न, मां-बेटे पर केस दर्ज
पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित महिला पुलिस थाने में एक गंभीर मामला दर्ज किया गया है, जहां एक युवक पर शादी का झांसा देकर करीब तीन वर्षों तक युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। इस मामले में आरोपी की मां की भूमिका भी सामने आई है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में उसकी मुलाकात आरोपी रोहित कुमार से हुई थी। धीरे-धीरे आरोपी ने उसे प्रेम संबंध में बांध लिया और शादी का भरोसा दिलाकर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे विश्वास दिलाने के लिए अपनी मां मोनिका से भी मिलवाया था।
हालांकि जब शादी की बात आई तो आरोपी अपने वादे से पीछे हट गया। पीड़िता के अनुसार, शादी के लिए दबाव बनाने पर उसे धमकियां दी जाने लगीं। परेशान होकर युवती ने पंचकूला की डीसीपी को शिकायत सौंपी, जिसके बाद मामले की जांच महिला पुलिस थाने को दी गई।
जांच के दौरान पीड़िता ने कॉल रिकॉर्डिंग, फोटो और वीडियो सहित कई अहम सबूत पुलिस को सौंपे। सबूतों और जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी रोहित कुमार और उसकी मां मोनिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के अनुसार की जाएगी।

