
अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोजर, सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम सख्त
बरेली में विकास की राह में सबसे बड़ी रुकावट बने अवैध कब्जों पर अब सख्ती शुरू हो गई है। मिनी बाइपास से झुमका तिराहे तक सड़क चौड़ीकरण के दौरान सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण सामने आने के बाद नगर निगम ने 300 कब्जेदारों को नोटिस थमा दिए हैं।

नगर निगम के अनुसार, यदि निर्धारित समय सीमा तक कब्जे नहीं हटाए गए तो बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। सर्वे में यह भी सामने आया कि विधौलिया से मथुरापुर तक बड़े पैमाने पर सरकारी भूमि पर दुकानें और निर्माण खड़े कर दिए गए हैं। सीबीगंज थाने के पास पूरी दुकान का अवैध निर्माण इसका उदाहरण है।
इसी बीच, कुछ लोगों ने नगर निगम पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा है कि कार्रवाई सिर्फ चुनिंदा लोगों पर की जा रही है। बता दें कि बरेली में बन रही 29.92 किमी लंबी रिंग रोड को कई प्रमुख सड़कों से जोड़ा जाना है, जिसके लिए सड़क चौड़ीकरण बेहद जरूरी है।



