उत्तर प्रदेशगुजरातजम्मू कश्मीरदेशपंजाबराज्यवायरलहरियाणाहिमाचल प्रदेश

आज शाम की अब तक की बड़ी खबरें

आज शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

👇🏻
Today news haryana

*1* संसद में बोले पीएम मोदी, महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए

*2* प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘आज मैं इस सदन के माध्यम से देशवासियों को नमन करता हूं जिनकी वजह से महाकुंभ का सफल आयोजन हुआ है। महाकुंभ की सफलता में अनेक लोगों का योगदान है.. मैं सभी कर्मयोगियों का अभिनंदन करता हूं। मैं देश भर के श्रद्धालुओं, उत्तर प्रदेश व विशेष रूप से प्रयागराज की जनता का धन्यवाद करता हूं

*3* पीएम ने कहा कि पिछले वर्ष अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह ने हम सभी को यह अहसास कराया कि देश अगले 1000 वर्षों के लिए कैसे तैयार हो रहा है। इस वर्ष महाकुंभ ने हमारी सोच को और मजबूत किया है, तथा देश की सामूहिक चेतना हमें देश के सामर्थ्य के बारे में बताती है।

*4* पीएम ने कहा, “मानव जीवन के इतिहास में ऐसे कई मोड़ आते हैं, जो पीढ़ियों को दिशा देते हैं।” पीएम मोदी ने महाकुंभ पर बोलते हुए कहा कि आयोजन के दौरान लोग सुविधा-असुविधा की चिंता छोड़कर इसमें शामिल हुए। पीएम ने कहा कि पीढ़ी दर पीढ़ी हमारे संस्कारों के आगे बढ़ने का क्रम जारी है। आज भारत का युवा अपनी परंपरा अपनी आस्था और परंपरा को गर्व के साथ अपना बना रहा है।

*5* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को पत्र लिखकर भारत आने का निमंत्रण दिया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को लिखे गए पत्र को साझा करते हुए ट्वीट किया

*6* पीएम ने पत्र में लिखा, “पूरी दुनिया सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी की प्रतीक्षा कर रही है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की इस बेटी के प्रति अपनी चिंता और स्नेह व्यक्त किया है.

*7* सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद अंतरिक्ष से रवाना, 10:35 बजे स्पेस स्टेशन से अलग हुआ यान, कल सुबह 3:27 बजे समुद्र में लैंडिंग

*8* राहुल गांधी ने लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के महाकुंभ पर दिए गए वक्तव्य पर कहा, “मैं प्रधानमंत्री की बात का समर्थन करना चाहता था। कुंभ हमारी परंपरा है, संस्कृति है, इतिहास है। एक शिकायत थी कि प्रधानमंत्री ने जिनकी मृत्यु हुई उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी। जो युवा कुंभ में गए उन्हें प्रधानमंत्री से रोजगार चाहिए और प्रधानमंत्री को उसपर भी बोलना चाहिए था

*9* सोनिया गांधी ने राज्यसभा में कहा, मनरेगा के तहत न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई जाए, गारंटीकृत कार्य दिवसों की संख्या बढ़ाई जाए। सोनिया गांधी ने कहा, यह बेहद चिंताजनक है कि वर्तमान भाजपा सरकार ने इस योजना को व्यवस्थित रूप से कमजोर किया है। योजना का बजट आवंटन 86,000 करोड़ रुपये पर स्थिर है। इस योजना को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

*10* राज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार मणिपुर में सामान्य स्थिति और समृद्धि बहाल करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वित्त मंत्री ने यह बयान मणिपुर के बजट और उससे जुड़ी अनुदान की अनुपूरक मांगों पर चर्चा के दौरान दिया

*11* नागपुर हिंसा को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि ऐसा लगता है कि यह हिंसा सुनियोजित थी। विधानसभा में नागपुर मुद्दे पर बोलते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि ‘पुलिस पर हमले को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

*12* विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद अफवाह फैली कि धार्मिक सामग्री को जलाया गया। ऐसा लगता है कि यह सुनियोजित हिंसा थी, लेकिन किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।’ सीएम ने कहा कि ‘छावा फिल्म ने लोगों के औरंगजेब के खिलाफ गुस्से को भड़काया है, लेकिन सभी को राज्य में शांति बनाए रखनी चाहिए।’

 

*13* महाराष्ट्र में महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने वाली लाडकी बहिन योजना में बड़ा बदलाव होने वाला है, इसके तहत ऐसी लाखों महिलाओं को लिस्ट से बाहर किया जा सकता है, जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी है या फिर वे खुद बढ़िया कमा रही है,इस स्कीम को खत्म नहीं किया जाएगा, लेकिन मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना में बदलाव जरूर किया जाएगा

*14* लालू प्रसाद यादव की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने नौकरी के बदले जमीन मामले में पूछताछ के लिए भेजा समन

*15* रिपोर्ट- देश के 45% विधायकों पर क्रिमिनल केस, 1205 पर गंभीर आरोप; सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश के 79% MLA दागी, सबसे कम सिक्किम के

*16* राम मंदिर में रामदरबार का सिंहासन बनकर तैयार, मकराना के सफेद पत्थर से बना गर्भगृह, 14 मंदिरों में स्थापना 30 अप्रैल को

*17* सेंसेक्स 1131 अंक चढ़कर 75,301 पर बंद, निफ्टी 325 अंक चढ़ा, NSE के रियल्टी, ऑटो और सरकारी बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button