उत्तर प्रदेशगुजरातजम्मू कश्मीरदेशपंजाबराज्यवायरलहरियाणाहिमाचल प्रदेश

आज शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

*दोपहर -शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

Today evening news

*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार की शाम जामनगर पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद रविवार को उन्होंने रिलायंस फाउंडेशन के पशु बचाव और पुनर्वास केंद्र वनतारा का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री गिर जिले में सासन गिर नेशनल पार्क भी जाएंगे और जंगल सफारी का आनंद लेंगे।

*2* पीएम मोदी जामनगर के एनिमल रेस्क्यू सेंटर ‘वनतारा’ पहुंचे, शाम को ‘गिर नेशनल पार्क’ जाएंगे, कल सोमनाथ, द्वारका और गिर जिलों का दौरा

*3* उत्तराखंड एवलांच, 3 दिन बाद 2 और शव मिले, अब तक 6 मजदूरों की मौत, 2 की तलाश जारी; ड्रोन-थर्मल कैमरा से सर्चिंग जारी

*4* मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला की अपील रंग ला रही है। लोग लगातार अपने हथियार और कारतूस जमा कराने के लिए आगे आ रहे हैं। शनिवार को इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, चूराचांदपुर, बिष्णुपुर और तामेंगलोंग के लोगों ने 42 हथियार और कारतूस जमा कराए। पुलिस ने बताया कि बिष्णुपुर में दो पिस्टल, छह ग्रेनेड, 75 से अधिक कारतूस समेत पांच हथियार जमा करवाए गए

*5* एकनाथ शिंदे से तुलना पर कर्नाटक उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का पलटवार, बोले- भाजपा के कई MLA मेरे संपर्क में

*6* दिल्ली में रेखा सरकार का एक और बड़ा फैसला, अब विभागों के खर्च पर लगाई लगाम

*7* हरियाणा में निकाय चुनावों की वोटिंग, करनाल में EVM का बटन बंद होने पर हंगामा; कैथल BJP कैंडिडेट के बटन पर स्याही से बवाल

*8* तेलंगाना टनल हादसा, 8 मजदूरों के रेस्क्यू का 9वां दिन, भाजपा बोली- मौजूदा और पहले की सरकारों की लापरवाही से हुआ सुरंग हादसा

*9* महाकुंभ- ठेले पर सवारी ढोकर बने लखपति, श्रद्धालुओं ने 30 हजार तक खर्च किए, होटलों का 2 साल का कारोबार;बदली यूपी की अर्थव्यवस्था

*10* हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में पिछले दो-तीन दिन से जारी बारिश और बर्फबारी से आम लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। जगह-जगह भूस्खलन हुआ है, हिमखंड गिरे हैं। आज से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने पहाणी राज्यों में आज भी बर्फबारी की संभावना जताई है

*11* राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि भी हुई; खेतों में बिछी सफेद चादर

*12* चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ मुकाबला 2:30 बजे से, विराट 300वां वनडे खेलने उतरेंगे, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को लगातार 5 मैच हराए, न्युजीलैंड ने जीता टॉस,भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया

*13* ट्रम्प से बहस के बाद जेलेंस्की का ब्रिटेन में स्वागत, PM ने गले लगाया, कहा- हम आपके साथ; सड़कों पर यूक्रेन के सपोर्ट में आए लोग
*===============================*

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button